भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लातेहार में JJMP के दो उग्रवादी गिरफ्तार:एके-47, एसएलआर और भारी मात्रा में...




लातेहार पुलिस को उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जेजेएमपी (झारखंड जन मुक्ति परिषद) संगठन के दो उग्रवादियों को अत्याधुनिक हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छिपादोहर थाना क्षेत्र के कुरूमखेता जंगल में की गई। गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान पलामू के जोबला पांकी निवासी मनोज लोहरा (पिता भुनेश्वर लोहरा) और लातेहार के सिमरियाटांड़ निवासी महादेव सिंह (पिता स्व. आदर सिंह) के रूप में हुई है। एसपी कुमार गौरव ने इसकी जानकारी दी। पुलिस टीम के जंगल पहुंचते ही उग्रवादी भागने लगे एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी का उग्रवादी शंकर राम अपने दस्ते के साथ कुरूमखेता जंगल में किसी नक्सली घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इस सूचना के आधार पर ‘स्पेशल ऑपरेशन ड्रैगन’ के तहत एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस टीम के जंगल पहुंचते ही उग्रवादी भागने लगे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दो उग्रवादियों को पकड़ लिया, जबकि शंकर राम सहित अन्य उग्रवादी भागने में सफल रहे। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने दो एसएलआर राइफल, एक एके-47 राइफल, पांच मैगजीन और 318 जिंदा गोलियां बरामद की हैं। दो वॉकी-टॉकी व दो वाई-फाई राउटर भी बरामद इसके अतिरिक्त, तीन चितकबरा वर्दी, दो वॉकी-टॉकी, दो वाई-फाई राउटर, पांच मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड भी जब्त किए गए हैं। एसपी कुमार गौरव ने बताया कि लगातार चलाए जा रहे अभियानों के कारण जेजेएमपी संगठन काफी कमजोर हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार दोनों उग्रवादी एक महीने पहले ही संगठन में शामिल हुए थे। एसपी ने उग्रवादियों से आत्मसमर्पण कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस छापेमारी अभियान में मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, छिपादोहर थाना प्रभारी मो. यकीन अंसारी, आईआरबी और जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top