भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बरनवाल महिला संघ की कार्यकारिणी की बैठक में महिला सशक्तिकरण पर जोर



भास्कर न्यूज | गिरिडीह भारतवर्षीय बरनवाल महिला संघ के एक वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को शहर के एक होटल में कार्यकारिणी की बैठक की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सह समाजसेवी पूनम बरनवाल ने की।पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की खुशी में सदस्यों ने मिठाई बांटी और केक काटकर जश्न मनाया। संगठन ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए एक असहाय परिवार को ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। बताया गया कि यह परिवार एक छोटी चाय की दुकान चलाकर अपना जीवन-यापन करता है और उनके साथ एक वृद्ध माता भी रहती हैं। बैठक में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें महिलाओं को लघु उद्योगों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने, आर्थिक और सामाजिक सहयोग प्रदान करने तथा राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि जहां-जहां बरनवाल समाज की पर्याप्त संख्या है, वहां प्रखंड, जिला और प्रदेश स्तर पर महिला समितियों का गठन किया जाएगा। संघ द्वारा स्नेहदीप वृद्धा आश्रम में सेवा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। यहां वृद्धजनों के बीच केक, मिठाई, बिस्किट, जूस और नगद राशि वितरित की गई। इस पहल के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में अपने माता-पिता का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। महिलाओं ने वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों से मिलकर संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाएंगी और बुजुर्गों को परिवार से जोड़ने का प्रयास करेंगी। बैठक के दौरान संघ की अध्यक्ष पूनम बरनवाल, महामंत्री सुषमा कौशिक, कोषाध्यक्ष अंजू बरनवाल सहित सभी पदाधिकारियों को एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top