भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नावाडीह आरओबी आज से शुरू, आब AIIMS-एयरपोर्ट जाने में नहीं मिलेगा ट्रैफिक...


Last Updated:

देवघर के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. आज 7 मई से नावाडीह आरओबी आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. फिलहाल इस पर केवल छोटे वाहनों को अनुमति मिली है. भारी वाहन नीचे की सर्विस लेन से जाएंगे. इससे एम्स और एयरपोर्ट जाने वालों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी.

ख़बरें फटाफट

देवघर को सौगात: नावाडीह आरओबी आज से शुरू, AIIMS-एयरपोर्ट जाना हुआ अब और आसान!Zoom

देवघर स्थित नावाडीह आरओबी शुरू

देवघर: बाबा नगरी देवघर के निवासियों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया है. शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज 07 मई 2026 से नावाडीह आरओबी को आम जनता के आवागमन के लिए खोल दिया है. इस पुल के शुरू होने से न केवल स्थानीय लोगों को जाम से निजात मिलेगी, बल्कि स्वास्थ्य और परिवहन सेवाओं की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी.

यातायात के लिए जारी किए गए मुख्य दिशा-निर्देश
प्रशासन ने सुरक्षा और सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए कुछ शुरुआती नियम लागू किए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है:

  • छोटे वाहनों को अनुमति: सुरक्षा के दृष्टिकोण से फिलहाल इस आरओबी के ऊपर से केवल दोपहिया वाहनों (बाइक) और छोटे चार पहिया वाहनों (कार, जीप आदि) को ही गुजरने की अनुमति दी गई है.
  • भारी वाहनों पर प्रतिबंध: बड़े और मालवाहक वाहनों का परिचालन अभी आरओबी के ऊपर से पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. भारी वाहनों के चालकों को निर्देश दिया गया है कि वे पहले की तरह आरओबी के नीचे बनी सर्विस लेन का ही उपयोग करें.
  • प्रशासन की अपील: जिला प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अपना पूर्ण सहयोग दें.

इन क्षेत्रों को होगा सीधा फायदा
नावाडीह आरओबी के खुलने का सबसे बड़ा लाभ सत्संग-भीरखीबाद मुख्य मार्ग को होगा, जहां अक्सर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिलता था. अब इस पुल के माध्यम से लोग सीधे निकल सकेंगे.

विशेष रूप से, देवघर एम्स (AIIMS) जाने वाले मरीजों और देवघर एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है. अब उन्हें शहर के ट्रैफिक में फंसकर समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा, जिससे आपातकालीन स्थितियों में जान बचाने और समय पर फ्लाइट पकड़ने में आसानी होगी.

श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को बल
यह उद्घाटन ऐसे समय में हुआ है जब आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां जोर-शोर पर हैं. सावन के महीने में देश-विदेश से आने वाले लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह आरओबी यातायात प्रबंधन में मील का पत्थर साबित होगा. प्रशासन को उम्मीद है कि इस पुल के चालू होने से मेले के दौरान शहर की आंतरिक सड़कों पर दबाव कम होगा और श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद व सुगम बनेगी.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top