भास्कर न्यूज | मझिआंव मझिआंव प्रखंड के गोपालपुर गांव में बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिशा कमेटी के झारखंड राज्य सदस्य देवेश तिवारी पहुंचे। इधर आने के दौरान बकोइया गांव में संसद प्रतिनिधि भगवान दत्त तिवारी एवं नगर मंडल अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी ने अंग वस्त्र देकर देवेश तिवारी का स्वागत किया। इधर गोपालपुर गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। युवा समाजसेवी आशीष कुमार दुबे उर्फ चिंटू दुबे एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य कविता दुबे के संयोजन में मझिआंव व कांडी प्रखंड के ग्रामीण, किसान मित्र एवं पारा शिक्षकों ने अपनी अपनी समस्याएं रखी। इस दौरान पारा शिक्षकों ने अपने कष्ट बताए और सरकारी स्तर पर उनकी नौकरी बहाल कराने की मांग की गई। इस अवसर पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुरहे के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सोना बच्चा यादव द्वारा विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई बाधित होने का मुद्दा उठाया गया। जबकि मझिआंव एवं कांडी प्रखंड के उद्यान मित्रों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि प्रखंड कृषि विभाग एवं जिला कृषि विभाग से अनुमोदित होने के बाद सेवा में रखे गए उद्यान मित्रों से तीन माह कार्य लेने के बाद भी उन्हें बिना कोई प्रोत्साहन राशि दिए ही या बिना कोई कारण बताये और बिना कोई सूचना दिए ही उनकी सेवा स्थगित भी कर दी गई। ग्रामीणों एवं उद्यान मित्रों तथा अन्य लोगों की समस्याओं को सुनने के पश्चात देवेश तिवारी ने उपायुक्त गढ़वा से बात कर समस्या समाधान के लिए सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया गया। मौके पर उपस्थित लोग पूर्व जिला परिषद सदस्य कविता दुबे, युवा समाजसेवी आशीष कुमार दुबे उर्फ चिंटू दुबे, मीनू दुबे, बिंदल सिंह, बसंत सिंह, सरजू शाह, सोना बच्चा यादव, विजय विश्वकर्मा, अजय दुबे, प्रमोद यादव, धीरेंद्र दुबे, धनंजय तिवारी आदि मौजूद थे।
Source link