भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

टीबी खोज अभियान के तहत 112 लोगों के स्वास्थ्य की जांच




गढ़वा | 100 दिवसीय टीबी खोज अभियान के आज बुधवार को कल्याणपुर में एक्स-रे के माध्यम से टीबी के सम्भावित की खोज के लिए मुखिया कल्याणपुर अशोक कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति मे जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 112 लोगों का एक्स-रे जांच की गई। वहीं 25 लोगों की जांच लेकर खखार का नमूना लिया गया। इस अवसर पर बताया गया कि जांच के बाद टीबी धनात्मक पाये जाने पर उनका दवा शुरू कर दिया जाएगा। मौके पॉर्नकल्याणपुर पंचायत टीबी फोरम के अध्यक्ष मुखिया अशोक कुमार ने कहा कि अब पंचायत स्तर पर ही टीबी के कार्यों का मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पंचायत को पूर्णतः टीबी मुक्त बनना है।इसके लिए पंचायत स्तर पर कार्य करने के लिए जो भी आवश्यक सहयोग होगा। उसे प्रदान किया जाएगा। टीबी के डीपीसी डॉ. पुरुषेश्वर मिश्र ने लोगों को जानकारी दिया कि टीबी का दवा चलने के क्रम मे मरीजों को डीबीटी के माध्यम से प्रतिमाह एक हजार रुपए दिए जाते हैं। साथ ही टीबी जांच एवं दवा निःशुल्क उपलब्ध है। यक्ष्माकर्मियो के द्वारा उपस्थित सभी लोगों को टीबी के लक्षण, उपचार तथा उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया गया। शिविर मे एसटीएस सुनील कुमार पांडेय, लैब सुपरवाइजर राजू कुमार, पीपीएम मो. नुरूल्लाह अंसारी, सहिया सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top