भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

XLRI से MBA करते ही खुलते हैं लाखों की नौकरी के रास्ते,...


Last Updated:

XLRI Admission Process: जमशेदपुर के XLRI से एमबीए करना चाहते हैं तो जान लें कि कौन सी परीक्षा पास करनी होगी, यहां की फीस कितनी है और अगर आर्थिक रूप से कमजोर हैं तो लोन की क्या व्यवस्था है. यहां के स्टूडेंट नमन ने इन सभी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. आज के समय में बड़ी संख्या में छात्र मैनेजमेंट की पढ़ाई करना चाहते हैं. हर साल लाखों विद्यार्थी देश के टॉप बिजनेस स्कूलों में एडमिशन लेने का सपना देखते हैं. ऐसे में जमशेदपुर स्थित XLRI – Xavier School of Management देश के सबसे प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों में गिना जाता है. यहां पढ़ाई करना लगभग हर मैनेजमेंट छात्र का सपना होता है. हालांकि कई छात्रों को यह जानकारी नहीं होती कि यहां एडमिशन कैसे मिलता है, किस परीक्षा की तैयारी करनी होती है और फीस से लेकर लोन तक की प्रक्रिया कैसी होती है. आज इसी बारे में विस्तार से जानते हैं.

मास्टर्स के लिए कर सकते हैं आवेदन
इसी विषय पर जानकारी देते हुए XLRI के छात्र नमन, जो हरियाणा से जमशेदपुर पढ़ाई करने आए हैं, बताते हैं कि सबसे पहले छात्रों को मानसिक रूप से तैयार रहना जरूरी है. उनका कहना है कि बैचलर डिग्री पूरी करने के बाद किसी भी फील्ड का छात्र यहां मास्टर्स के लिए आवेदन कर सकता है.

ये परीक्षा पास करनी होगी
नमन आगे बताते हैं कि XLRI में एडमिशन के लिए मुख्य रूप से XAT, GRE और GMAT जैसी परीक्षाओं के जरिए प्रवेश मिलता है. अगर छात्र BM यानी बिजनेस मैनेजमेंट या HRM यानी ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो उन्हें XAT परीक्षा देनी होती है. वहीं जनरल मैनेजमेंट जैसे प्रोग्राम के लिए GRE, GMAT और XAT स्कोर स्वीकार किए जाते हैं.

वे आगे बताते हैं कि अच्छे कॉलेज में सीट पाने के लिए छात्रों को लगभग 96 से 99 परसेंटाइल तक स्कोर लाना पड़ता है. हालांकि यह हर साल थोड़ा बदलता रहता है. इसके अलावा अलग-अलग रिजर्वेशन और जेंडर कैटेगरी के अनुसार कुछ छूट भी मिलती है.

ऐसे करें तैयारी
तैयारी के बारे में उन्होंने कहा कि छात्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से पढ़ाई कर सकते हैं. आज कई अच्छी गाइड, ई-बुक और ऑफिशियल स्टडी मटेरियल आसानी से उपलब्ध हैं. उन्होंने खासतौर पर बताया कि XAT की तैयारी में क्रिटिकल रीजनिंग, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन और डिसीजन मेकिंग जैसे सेक्शन काफी महत्वपूर्ण होते हैं. इन विषयों पर मजबूत पकड़ बनाना बेहद जरूरी है.

अच्छा एकेडमिक रिकॉर्ड मैटर करता है
सिर्फ लिखित परीक्षा ही नहीं, बल्कि इंटरव्यू भी एडमिशन का अहम हिस्सा होता है. नमन के अनुसार इंटरव्यू में छात्रों को आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखनी चाहिए. छात्रों को यह स्पष्ट होना चाहिए कि वे MBA क्यों करना चाहते हैं और उनका करियर का लक्ष्य क्या है. इसके साथ ही एक अच्छा एकेडमिक रिकॉर्ड और वर्क प्रोफाइल भी एडमिशन लेने में काफी मदद करता है.

छात्रों को मिलता है काफी फायदा
उन्होंने बताया कि XLRI की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत एलुमनाई नेटवर्क है. यहां के कई पुराने छात्र नए विद्यार्थियों की मदद करते हैं. कई एलुमनाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फ्री में इंटरव्यू गाइडेंस और मॉक इंटरव्यू भी करवाते हैं, जिससे छात्रों को काफी फायदा मिलता है.

अगर फीस की बात करें तो XLRI में पढ़ाई का खर्च लगभग 25 से 30 लाख रुपये तक होता है. हालांकि नमन बताते हैं कि छात्रों को एजुकेशन लोन लेने में ज्यादा परेशानी नहीं होती. कॉलेज का नाम और प्लेसमेंट रिकॉर्ड इतना मजबूत है कि कई बैंक आसानी से 10 दिनों के अंदर लोन पास कर देते हैं.

शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड
XLRI की सबसे खास बात इसका शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड है. यहां लगभग हर छात्र को प्लेसमेंट मिलता है. देश और विदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियां यहां कैंपस प्लेसमेंट के लिए पहुंचती हैं. कई छात्रों को करोड़ों रुपये तक के पैकेज भी मिलते हैं. यही वजह है कि आज भी XLRI देश के सबसे पसंदीदा मैनेजमेंट संस्थानों में शामिल है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top