भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जुबली हिल्स में पूर्व आईपीएस विनय रंजन रे की पत्नी की हत्या


होमताजा खबरदेश

पूर्व IPS की पत्नी की घर में मिली लाश, नेपाल से आई नौकरानी फरार, जांच

Last Updated:

हैदराबाद जुबली हिल्स में पूर्व आईपीएस विनय रंजन रे की पत्नी सुनंदा रे की गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है. हत्‍या के बाद से ही नेपाल से आई नई नौकरानी लापता हो गई है. फ‍िलहाल पुलिस ने धारा 302 में केस दर्ज कर ल‍िया है और जांच की जा रही है.

पूर्व IPS की पत्नी की घर में मिली लाश, नेपाल से आई नौकरानी फरार, जांच Zoom

हैदराबाद स्‍थि‍त घर में पूर्व आईपीएस व‍िनय रंजन रे की पत्‍नी की लाश म‍िली.

हैदराबाद के जुबली हिल्स के पॉश प्रशासन नगर इलाके से बड़ी घटना सामने आई है. शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अधिकारी विनय रंजन रे की 55 वर्षीय पत्नी सुनंदा रे का शव उनके घर पर बरामद हुआ है. सुनंदा रे की लाश उनके तीन मंजिला आवास की पहली मंजिल पर पड़ी थी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

इस घटना के बाद से ही मृतक की नौकरानी भी गायब है. नेपाल से आई उस नौकरानी को हाल ही में काम पर लगाया गया था, ऐसे में शक की सुईं अब नौकरानी की ओर भी मुड़ गई है.

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पाया गया कि सुनंदा की गला घोंटकर मारकर हत्या की गई. हत्यारों ने घर से कीमती सामान लूट लिया और फरार हो गए. परिवार से की गई पूछताछ में भी घरेलू नौकरानी और उसके साथियों पर शक जताया गया है. ऐसे में पुलिस का मानना है कि नौकरानी और उसके सहयोगियों ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा और फिर फरार हो गए.

जानकारी के मुताबिक घटना के समय पूर्व आईपीएस विनय रंजन रे शहर से बाहर गए थे. सूचना मिलते ही हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. इस दौरान शव को कब्जे में लेने के बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत इकट्ठा किए.

टीओआई की खबर के मुताबि‍क इस मामले में जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. फरार नौकरानी और उसके सहयोगियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, परिवार ने हाल ही में इस नौकरानी को काम पर रखा था. हत्या का तरीका और लूट की घटना को देखते हुए पुलिस इसे पहले से प्लांड अपराध मान रही है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top