भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Success Story: 30000 की लागत, 130000 का मुनाफा! किसान बैंगन की इस...


Last Updated:

Bokaro Success Story : बोकारो के बंगा गांव के किसान रतनलाल महतो ने 50 डिसमिल जमीन में मल्चिंग विधि से बैंगन की खेती किए हुए हैं. इस खेती से वह घर बैठे ही सालाना लाखों रुपये कमा रहे हैं. किसान ने बताया कि इसकी खेती बहुत ही आसान है.

ख़बरें फटाफट

बोकारो: अगर मेहनत करने का जज्बा हो और स्मार्ट तरीके से खेती की जाए तो छोटी जमीन से भी मोटी कमाई कमाई की जा सकती है. इसका बेहतरीन उदाहरण पेश कर रहे हैं बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के बंगा गांव के किसान रतनलाल महतो. बता दें कि किसान रतनलाल मल्चिंग विधि के जरिए नियमित बैंगन की खेती करते हैं. वह इस बैंगन की खेती से एक लाख रूपये का मुनाफा कमाकर स्थानीय किसानों को प्रेरित कर रहे हैं. आइये जानते हैं उनकी खेती के बारे में.

जानें खेती में कितना होता है मुनाफा

किसान रतनलाल महतो ने लोकल 18 से खास बातचीत में बताया कि वह एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और वर्षों से खेती-किसानी करते आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि फरवरी महीने में बैगन की बुवाई की थी और बैगन की यह खास फसल 60 दिनों में तैयार हो जाती है. इसके बाद लगभग दो महीने तक लगातार इसकी तोड़ाई कर नियमित आमदनी करते हैं.

मल्चिंग विधि से करते हैं खेती

किसान ने बताया  50 डिसमिल जमीन में मल्चिंग विधि से बैगन की खेती करने में करीब ₹30 हजार की लागत आई और तैयार बैगन को वह पेटरवार बाजार में बेचते हैं. जहां औसतन ₹20 प्रति किलो का भाव मिलता है. ऐसे में करीब 80 क्विंटल उत्पादन होने पर लगभग 1 लाख 60 हजार तक की आमदनी हो जाती है और सभी खर्च निकालने के बाद किसान करीब ₹1 लाख 30 हजार तक का शुद्ध मुनाफा कमा लेते हैं.

वहीं, मल्चिंग विधि का फायदा बताते हुए किसान रतनलाल महतो ने बताया कि मल्चिंग विधि मिट्टी में नमी बनाने के आलावा बहुत अधिक बारिश से भी हमें बचाती है. ऐसे में सभी किसानों को मल्चिंग विधि अपनाना चाहिए. किसान रतनलाल ने किसानों को सलाह दी है कि  बैंगन की खेती में आमतौर पर फल छेदक और पत्ता छेदक कीड़ों का सबसे अधिक प्रकोप होता है, जिसे सही समय पर जैविक कीटनाशकों का उपयोग कर फसल के नुकसान से बचाया जा सकता है. इससे उत्पादन भी बेहतर होता है. वहीं, किसानों को समय-समय पर कृषि विशेषज्ञों से भी राय लेनी चाहिए. इससे बेहतर पैदावार में मदद मिलती है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top