भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ना मंत्री पद चाहिए और ना… थलापति विजय की इन दो दलों...


होमताजा खबरदेश

लाल सलाम संग थलपति का राजयोग: CPI-CPM ने दिया समर्थन, अब तमिलनाडु में सिर्फ ‘विजय’ ही विजय

Last Updated:

लाल सलाम संग थलपति का राजयोग: CPI-CPM ने दिया समर्थन, अब तमिलनाडु में सिर्फ 'विजय' ही विजयZoom

तमिलनाडु की बिसात पर शह और मात का खेल अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. जहां कल तक राजभवन की ना ने सस्पेंस बढ़ा रखा था, वहीं आज लाल झंडे के साथ ने थलपति विजय के राजतिलक की राह साफ कर दी है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के बिना शर्त और माकपा (CPM) के बाहरी समर्थन ने वह जादुई पुल तैयार कर दिया है जिस पर चलकर विजय सत्ता के गलियारे तक पहुंचेंगे. सीटीआर निर्मल कुमार की कूटनीति रंग लाई और थली रामचंद्रन के हस्ताक्षर वाले समर्थन पत्र ने विजय के तरकश में वह आखिरी तीर दे दिया है, जिसकी कमी राज्यपाल खलने की बात कह रहे थे. कांग्रेस की दोस्ती और कम्युनिस्टों के भरोसे के साथ अब तमिलनाडु में ‘द्रविड़ियन’ वर्चस्व के बीच एक नए ‘वेत्री’ (जीत) युग का आगाज होने जा रहा है. आज शाम राजभवन में होने वाली मुलाकात महज औपचारिकता नहीं बल्कि एक नए इतिहास की दस्तक होगी.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top