भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में दीवार गिरने से दो की मौत:जर्जर मकान की मरम्मत के...




पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ गेरूआ गांव में एक पुराने जर्जर मकान की कच्ची दीवार गिरने से मकान मालिक के बेटे और एक मजदूर की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मकान मालिक प्रदीप उर्फ गटौरी बैठा के 20 वर्षीय पुत्र सतीश बैठा और गांव के 60 वर्षीय मजदूर दुखी भुइयां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रदीप उर्फ गटौरी बैठा के पुराने घर की मरम्मत का काम चल रहा था। तीन-चार मजदूर इस कार्य में लगे थे। बारिश के कारण मिट्टी की दीवार कमजोर हो गई थी। सतीश भी मजदूरों के साथ मरम्मत कार्य में जुटा हुआ था। दीवार के पास बैठकर पानी पी रहे थे दोपहर लगभग एक बजे, काम करते समय मजदूर और मकान मालिक का बेटा दीवार के पास बैठकर पानी पी रहे थे। तभी अचानक दीवार भरभरा कर उन पर गिर गई, जिससे दोनों मलबे के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और परिजनों ने तुरंत मिट्टी का ढेर हटाकर दोनों को बाहर निकाला। मजदूर दुखी भुइयां की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सतीश की सांसें चल रही थीं। उसे तत्काल इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सतीश के शव का पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही उसे घर ले जाने का फैसला किया। घटना की सूचना मिलने पर विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे मामले की जांच में जुट गए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top