भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पाकुड़ में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की:जादू-टोना के शक...




पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के जामजोड़ी पंचायत स्थित शामपुर गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। यह घटना 28 जुलाई की है। आरोपी पति हथिया हेम्ब्रम वारदात के बाद मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पहचान माइनो मरांडी के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना लिट्टीपाड़ा थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति हथिया हेम्ब्रम को हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार, हथिया हेम्ब्रम और माइनो मरांडी के बीच अक्सर घरेलू झगड़े होते रहते थे। झगड़े का मुख्य कारण पति को अपनी पत्नी पर जादू-टोना करने का शक था। इसी शक के चलते वह अक्सर पत्नी से विवाद करता था। दंपति के तीन पुत्र हैं, जिनमें से दो विवाहित हैं और एक अविवाहित है। उनके बीच होने वाले विवाद कई बार थाने तक भी पहुंचे थे, लेकिन हर बार पंचायती के माध्यम से सुलझा लिए जाते थे। घटना की सुबह जब काफी देर तक पति-पत्नी की आवाज घर से नहीं आई, तो उनके पुत्र घर पहुंचे। अंदर जाने पर उन्होंने अपनी मां को बेसुध और खून से लथपथ पाया, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top