भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डॉग लवर्स सावधान! घास-झाड़ियों से घर आ सकती है कुत्तों की ये...


Last Updated:

Monsoon Dog Health Tips: मानसून में टिक के कारण पालतू कुत्तों को लाइम डिजीज का खतरा बना रहता है. इससे बचने के लिए बोकारो के पशु चिकित्सक डॉ. अनिल ने बताया कि टिक बोरेलिया बैक्टीरिया के वाहक होते हैं. बुखार, कमजोरी, जोड़ों में दर्द इसके लक्षण हैं. समय पर इलाज न होने से उनकी जान भी जा सकती है.

ख़बरें फटाफट

बोकारो: मानसून के मौसम में वातावरण में नमी बढ़ने और घास-झाड़ियों के तेजी से बढ़ने के कारण टिक का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ जाता है. ऐसे में पालतू कुत्तों को सबसे अधिक लाइम डिजीज का खतरा रहता है. इस कड़ी में बोकारो पिंडराजोडा प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक डॉ. अनिल ने मानसून के दौरान लाइम डिजीज के खतरों को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि अक्सर मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के दौरान कई डॉग्स को घास और झाड़ियों को सूंघने की आदत होती है, जिससे टिक आसानी से उनके शरीर से चिपक जाते हैं. ये टिक बोरेलिया नामक बैक्टीरिया के वाहक हो सकते हैं, जो लाइम डिजीज जैसी गंभीर बीमारी का कारण बनता है.

इस लाइम डिजीज बीमारी के लक्षण कि पहचान करना बहुत ही आसान है. आमतौर पर सक्रमित डॉग्स में बुखार, कमजोरी, भूख कम लगना, सुस्ती, लंगड़ापन, जोड़ों में दर्द और सूजन जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. यदि समय पर इलाज नहीं कराया जाए तो संक्रमण किडनी तक पहुंच सकता है और गंभीर मामलों में डॉग्स की जान भी जा सकती है.

डॉग लवर्स ध्यान दें

ऐसे में डॉग लवर्स को मानसून के दौरान पालतू कुत्तों की विशेष देखभाल जरूरत पड़ती है. इसलिए सबसे पहले डॉग्स को नियमित रूप से उनके शरीर पर टिक-रोधी दवा का उपयोग करें और डॉग्स को टहलाने के बाद उनके कान, गर्दन, पंजों के बीच और शरीर के अन्य हिस्सों की अच्छी तरह जांच करें. ताकि यदि कोई टिक चिपका हो तो उसे तुरंत हटाया जा सके. इसके अलावा, डॉग्स के रहने की जगह को हमेशा साफ और सूखा रखें और घर के आसपास मौजूद घास-झाड़ियों की नियमित कटाई कराएं.

डॉग्स के बिस्तर, खिलौनों की समय-समय पर सफाई करें और इन सावधानियों को अपनाकर लाइम डिजीज और अन्य टिक जनित बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है. वहीं, अगर किसी प्रकार के गंभीर लक्षण दिखाई दें तो बिना देरी किए पशु चिकित्सक से संपर्क करें, ताकि समय पर उपचार शुरू हो सके और आपका पालतू सुरक्षित व स्वस्थ रह सके.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top