भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आदित्यपुर में होटल संचालक पर फायरिंग:कमर में गोली लगने से घायल, गम्हरिया...




सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक होटल संचालक पर फायरिंग की गई। गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे अंडरपास के पास हुई इस घटना में गोराई होटल के संचालक विशाल गोराई कमर में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विशाल गोराई अपने घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों की संख्या 8 से 10 थी, जिन्होंने विशाल गोराई पर कई राउंड फायरिंग की। एक गोली उनकी कमर में लगी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर आदित्यपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल विशाल गोराई को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। आपसी रंजिश मान रही पुलिस आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। गोली लगने के बाद भी भागकर बचाई जान : विशाल गोराई
घायल विशाल गोराई ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा, “मैं होटल बंद कर स्कूटी से घर लौट रहा था। तभी अंडरब्रिज के पास अंधेरे में अचानक झाड़ियों से निकलकर 8-10 लोग सामने आ गए। मैं कुछ समझ पाता, उससे पहले ही उन्होंने स्कूटी रोकने का प्रयास किया। मैंने सूझबूझ दिखाते हुए स्कूटी की रफ्तार और तेज कर दी। तभी बदमाशों ने दो राउंड फायर किए, जिसमें एक गोली मेरी कमर और जांघ के बीच आ लगी। इसके बावजूद मैंने हिम्मत नहीं हारी और स्कूटी भगाकर कुछ दूर ले जाकर रोकी। इसके बाद मैंने तुरंत भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top