भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Rahul Gandhi Speech | ‘गृहमंत्री ने पैलेट गन चलाने की अनुमित दी’;...


Rahul Gandhi Speech on Paper Leak: पेपर लीक बिल पर लोकसभा में राहुल गांधी ने आज यानी बुधवार को सरकार को घेरा. राहुल गांधी ने सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान फायरिंग का भी मुद्दा उठाया. इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान फायरिंग का आदेश गृह मंत्री ने दिया था. उनके आरोप के मुताबिक, गृहमंत्री डरे हैं. उन्होंने गोली चलाने की अनुमति दी. उन्होंने ही पैलेट गन चलाने की अनुमित दी. राहुल गांधी के इस बयान के बाद लोकसभा में खूब हंगामा हुआ. किरेन रिजिजू ने राहुल के आरोपों पर आपत्ति जताई और माफी की मांग की. साथ ही किरेन रिजिजू ने गृह मंत्री का आदेश दिखाने का चैलेंज दिया.

दरअसल, संसद का मानसून सत्र चल रहा है. लोकसभा में आज यानी बुधवार को पेपर लीक बिल पर बहस हो रही है. आज 12.30 बजे राहुल गांधी ने लोकसभा में बहस में हिस्सा लिया. उन्होंने पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के हक में आवाज उठाई. उन्होंने कहा कि सरकार से छात्रों की नाराजगी की थी. छात्रों में गुस्सा था. इसके बाद उन्होंने इडियट और अंधभक्त वाला बयान दिया. इस बयान पर इतना हंगामा हुआ कि इसे लोकसभा स्पीकर ने संसदीय कार्यवाही से ही इन शब्दों को ही हटा दिया. इसके बाद फिर राहुल गांधी बोलने उठे. अबकी बार उन्होंने सीधे अमित शाह के ऊपर आरोप लगा दिया. जिसके बाद तो हंगामा और अधिक बरप गया.

अमित शाह का नाम लेकर राहुल गांधी ने लगाया आरोप

राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा, ‘छात्र अपने डर से बाहर आए. उन्होंने सवाल पूछे. इस देश के कथित गृह मंत्री में सदन में आकर बैठने का साहस नहीं है. मैंने गृह मंत्री की भागती हुई कार देखी है. वह कांप रहे थे. गृह मंत्री नहीं है यहां (सदन में), क्योंकि वो डरे हुए हैं.’ राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाते हुए आगे कहा, ‘गृह मंत्री डरे हैं. उन्होंने गोली चलाने की अनुमति दी. पैलेट गन चलाने की अनुमित दी.’ राहुल गांधी के इतना कहते ही हंगामा हो गया. किरेन रिजिजू ने उनके इस आरोप पर आपत्ति जताई.

किरेन रिजिजू ने ऑर्डर वाला सबूत दिखाने को कहा

संसदीय कार्यतमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘आप ऐसे कैसे बोल सकते है. ये ठीक नहीं है. किस आधार पर आपने बोला है. किसने बताया है आपको? आप होम मिनिस्टर का ऑर्डर दिखाइए. राहुल गांधी का यह बयान संसद की कार्यवाही से निकलना चाहिए.’ इतना ही नहीं, किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी माफी की मांग की. उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे तब तक यह कार्यवाही नहीं चल सकती. किरने रिजिजू ने कहा, ‘राहुल गांधी यह कैसे कह सकते हैं कि गृह मंत्री ने गोली चलाने का ऑर्डर दिया.’ इस बीच कांग्रेस के सांसद नारा लगाते दिखे कि राहुल गांधी को बोलने दो. वहीं, सत्ता पक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग करता दिखा.

अखिलेश यादव बीच में क्यों कूदे?

इस बीच अखिलेश यादव ने बीच-बचाव किया. उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष ने कोई गंभीर आरोप लगाया तो सरकार बता दे कि आखिर किसके ऑर्डर पर छात्रों पर फायरिंग हुई.’ इसके बाद किरेन रिजिजू ने अखिलेश से मुखातिब होते हुए कहा, ‘आप जो कह रहे हैं, वो अलग बात है. राहुल गांधी ने झूठा आरोप लगाए हैं. राहुल जी आप माफी मांग लीजिए.’

लोकसभा स्पीकर ने भी राहुल को हिदायत दी

इस बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी से कहा, आप नाम नहीं ले सकते किसी का कि उन्होंने किया है, आप जांच की मांग कर सकते है. इस बीच किरेन रिजिजू ने टोका और कहा कि क्या मैं ऐसा बोल सकता हूं कि राहुल गांधी ने किसी का मर्डर किया? आप माफी मांगेंगे तो सदन चलेगा… ऐसा नहीं चलेगा. आखिर क्यों बोला ऐसा आपने, आप बताओ.’ स्पीकर ने कहा कि गृह मंत्री को लेकर राहुल की शब्द कार्यवाही में नहीं जाएगी.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top