भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्कूटी को 500 मीटर तक घसीटता रहा नाबालिग चालक, मचा हड़कंप



सिटी रिपोर्टर | बोकारो गुरुवार को सिटी सेंटर में एक अनियंत्रित कार लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। कार चालक ने पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी, फिर स्कूटी कार में फंस गई। इसके बावजूद चालक करीब 500 मीटर तक कार भगाता रहा। घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज गति में थी। टक्कर के बाद स्कूटी कार के अगले हिस्से में फंस गई, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। बाद में सेक्टर-4 स्थित लक्ष्मी मार्केट के पास लोगों की मदद से कार को रोका गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जांच में पता चला कि कार एक नाबालिग चला रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिटी सेंटर क्षेत्र में नाबालिगों द्वारा तेज गति से कार चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसे लेकर लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top