भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झींकपानी में जमीन विवाद, वृद्ध पर तीर से हमला:62 वर्षीय तूईया बुड़ीउली...




पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर 62 वर्षीय तूईया बुड़ीउली पर तीर से हमला किया गया। शनिवार सुबह हुई इस घटना में तूईया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, तूईया बुड़ीउली शनिवार को मोटरसाइकिल से साप्ताहिक जोड़ापोखर हाट जा रहे थे। चिड़िया पहाड़ी के पास रास्ते में डोपे बुड़ीउली ने उनकी बाइक रुकवाकर अचानक तीर से हमला कर दिया। हमले में एक तीर उनके सीने के नीचे लगा, जबकि दो तीर उनकी बाईं बांह में धंस गए। अचानक हुए इस हमले से वे बाइक से गिर पड़े। पेड़ के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई घायल अवस्था में भी तूईया बुड़ीउली ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने किसी तरह पास के एक पेड़ के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। इस दौरान उन्होंने बचाव के लिए एक बड़ा पत्थर उठा लिया, जिससे हमलावर घबरा गया और मौके से फरार हो गया। तूईया बुड़ीउली बाद में रास्ते से गुजर रही एक सवारी गाड़ी की मदद से झींकपानी पहुंचे। वहां ग्रामीणों की सहायता से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उनके शरीर में फंसे तीर को सफलतापूर्वक बाहर निकाला। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top