भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में टेंपू सवार युवक की सड़क हादसे में मौत:युवक जा रहा...




पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक बीरेंद्र राम की मौत हो गई। वह भकासी गांव का निवासी था और एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहा था। मृतक के जीजा अशोक राम ने बताया कि बीरेंद्र अपने गांव भकासी निवासी लक्खू भुईयां की बेटी के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। रात करीब 9:30 बजे वे तीन टेंपू में सवार होकर पोलपोल के पास पोखराहा गांव के लिए निकले थे। बीरेंद्र सबसे पीछे वाले टेंपू में बैठा था। पोखराहा गांव पहुंचने से ठीक पहले पोलपोल के पास एक अनियंत्रित बाइक ने उनके टेंपू को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में टेंपू के किनारे बैठे बीरेंद्र को गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में टेंपू चालक बीरेंद्र को लेकर पहले तिलक समारोह स्थल पर पहुंचा। वहां से उसे तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में कुछ देर इलाज चलने के बाद बीरेंद्र ने दम तोड़ दिया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बीरेंद्र राम अपने पीछे तीन साल की बेटी छोड़ गया है। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top