भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ठेका मजदूरों की छंटनी के विरोध में सीईजेड गेट पर किया प्रदर्शन




सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक के बैनर तले ठेका मजदूरों ने शुक्रवार को बोकारो स्टील प्लांट के सीईजेड गेट पर प्रदर्शन किया। मजदूरों ने प्रस्तावित 20 प्रतिशत छंटनी का विरोध करते हुए काम से हटाए गए श्रमिकों को पुनः बहाल करने की मांग उठाई। यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि सेल में पहले से लागू ठेका प्रणाली में सुधार की जरूरत है, लेकिन इसके बजाय मजदूरों की छंटनी कर बेरोजगारी बढ़ाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस्पात मंत्रालय के स्तर पर बोकारो स्टील प्लांट को कॉरपोरेट घरानों के हवाले करने की साजिश हो रही है, जिसे मजदूर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पीसीएम और धमन भट्ठी विभाग में वर्षों से कार्यरत कुशल श्रमिकों को बिना कारण हटाया जा रहा है। संविदा अवधि पूरी होने से पहले ही गेट पास बंद कर मजदूरों को परेशान किया जा रहा है। श्रमिक जोखिमपूर्ण कार्यों में काम करने के बावजूद न्यूनतम वेतन पर काम करने को मजबूर हैं। यूनियन नेताओं ने ट्रैफिक विभाग के फरवरी माह के वेतन और फाइनल भुगतान के साथ आरएमपी विभाग के बकाया भुगतान लंबित रहने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो गांव और शहर स्तर पर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा और ठेका मजदूरों का महाजुटान किया जाएगा। मौके पर प्राण सिंह, मोइन आलम, निरंजन, बीरेंद्र माहली, धीरेन सोरेन, मुकेश, दिलीप, रमेश, आनंद, सहदेव, सोना राम मांझी, जाबर, राजेंद्र, बिरेन, धर्मेंद्र, राजन साव, रंजीत एवं प्रदीप गोप समेत कई श्रमिक शामिल थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top