भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कल




भास्कर न्यूज |कैरो प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड क्षेत्र मे संचालित आवास व मनरेगा योजना को लेकर चर्चा किया गया। आवास योजना को लेकर लापरवाही कर रहे लाभुकों को कड़ा निर्देश दिया गया। कहा गया की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि प्राप्त करने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है वे अविलंब निर्माण कार्य शुरू करें। योजना के नियमों का उल्लंघन न करें ऐसे लाभुकों को चिन्हित कर उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रखंड मनरेगा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की बात कही। प्रधानमंत्री आवास योजना मनरेगा के साथ बन रहे आवासों के निर्माण की गति की समीक्षा और धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। मौके पर आनंद सिंह,रीना उरांव,विनय उरांव,अधीश खाखा, रामशाय टाना भगत, दिलीप उरांव,समीम अख्तर, सिमोन बाखला, अजय साहू,कृष्णा साहू, रेखा सिंह दिनेश कुमार बैठक मे उपस्थित थे। लोहरदगा| मुस्लिम राष्ट्रीय मंच उलेमा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह-संयोजक सह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना मो जियाउलहक़ अशरफी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से मुलाकात की। इस दौरान संघ, संगठन और राष्ट्रहित से जुड़े कई मुद्दों पर गंभीर चर्चा किया। वहीं उन्होंने भाजपा नेतृत्व से मांग किया कि पसमांदा समाज के कार्यकर्ता जो वर्षों से पार्टी और राष्ट्रहित में कार्य कर रहे हैं उन्हें सरकार और संगठन में उचित तथा सम्मानजनक जिम्मेदारियां दी जाएं। कहा कि वह लंबे समय से भाजपा की विचारधारा और राष्ट्रवादी सोच के साथ जुड़े रहे हैं तथा उनका उद्देश्य मुस्लिम पसमांदा समाज को भाजपा की मुख्यधारा से जोड़ना है ताकि उन्हें उनका संवैधानिक हक और सामाजिक सम्मान मिल सके। लोहरदगा|जिला सेवा भारती के बैनर तले चुन्नीलाल स्कूल परिसर में चल रहे साप्ताहिक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के दो सौ चार सप्ताह के अवसर पर 10 मई को हड्डी एवं नस के चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय कुमार उपस्थित होकर अपनी सेवा प्रदान करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने बताया कि एक जून 2022 से निरंतर चल रही यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंदों एवं गरीबों के लिए अति आवश्यक बन गई है। प्रत्येक रविवार को सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े आठ बजे तक शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि शिविर में हीमोग्लोबिन, शुगर, वजन, बीपी, हार्टबीट, ऑक्सीजन लेवल और यूरिक एसिड आदि की नि:शुल्क जांच की जाती है। जबकि अन्य जटिल विशेष जांचें रांची पैथोलॉजी के संचालक आशीष अग्रवाल के माध्यम से आधे खर्च पर उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने लोगों से शिविर में आकर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाने की अपील की। लोहरदगा | हिंदी साहित्य भारती के उपाध्यक्ष सह झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि मां प्रेम, त्याग, ममता और समर्पण का जीवंत स्वरूप होती है। उन्होंने कहा कि मातृ दिवस प्रत्येक वर्ष मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है और इस वर्ष यह 10 मई को मनाया जाएगा। संजय सर्राफ ने बताया कि मातृ दिवस की शुरुआत अमेरिका से हुई थी। इसकी पहल अमेरिकी महिला एना जार्विस ने अपनी मां की स्मृति में की थी। बाद में वर्ष 1914 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने इसे आधिकारिक मान्यता दी। उन्होंने कहा कि मातृ दिवस का उद्देश्य माताओं के त्याग, संघर्ष और योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता प्रकट करना है। लोहरदगा | हमर अधिकार मंच के बैनर तले 10 मई को राणा चौक स्थित अग्रसेन भवन में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 पर निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आरटीआई एक्टिविस्ट सह आरटीआई रिसोर्स पर्सन दीपेश निराला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। वहीं कार्यक्रम का संयोजक शकील अख्तर और प्रदीप राणा को बनाया गया है। साथ ही राजधानी रांची सहित कई अन्य जिलों के प्रतिनिधिगण इस कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी देते हुए केंद्रीय सचिव हमर अधिकार मंच शकील अख्तर ने दी। कुडू | नेशनल हाईवे 143 ए कुडू – लोहरदगा मुख्य पथ पर चिरी पुलिया के समीप अज्ञात वाहन चपेट में आने से मोटरसाइकल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर गिरा देख ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुला कर घायल युवक को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार कुडू थाना क्षेत्र के चीरी बड़का टोली निवासी बनुआ उरांव का पुत्र प्रेम उरांव अपने बाइक से लोहरदगा किसी काम से गया था। वापस अपने घर चीरी बड़का टोली लौट रहा था इसी बीच लोहरदगा की तरफ से आ रही अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकल को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़ा रहा। वही युवक की हालात गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top