Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 10 may 2026: विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन सामान्य रहेगा. पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है. ध्यान भटकने की संभावना बनी रहेगी, इसलिए समय का सही उपयोग करें. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत जारी रखने की सलाह दी गई है. पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में खुशी का माहौल बना रहेगा.
परमजीत/देवघर: प्रत्येक दिन सभी राशिफल का आकलन ग्रह नक्षत्र के अनुसार तय किया जाता है. खासकर चन्द्रमा किस राशि में संचार कर रहा है इस बात पर राशियां बहुत हद तक निर्भर होती हैं. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की अष्ट्मी तिथि, शतभिषा नक्षत्र और इंद्र योग रहने वाला है. चन्द्रमा आज मकर उपरांत कुंभ राशि में संचार करेगा. आज का दिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है. न तो आज कोई बहुत बड़ा लाभ मिलने की संभावना है और न ही किसी बड़े नुकसान के योग बन रहे हैं. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज का दिन संतुलन बनाकर चलने का है. यदि आप धैर्य और समझदारी से काम करेंगे तो दिन शांतिपूर्ण तरीके से बीतेगा. आईये जानते हैं विस्तृत राशिफल.
अपने वाणी और व्यावहार में रखें नियंत्रण
आज के पंचांग के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कन्या राशि वालों को अपने व्यवहार और वाणी पर विशेष ध्यान देने की सलाह दे रही है. कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है. इसलिए बात करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. गुस्से में आकर किसी को गलत बात बोलने से रिश्तों में दूरी आ सकती है. परिवार और कार्यस्थल दोनों जगह शांत रहना आज आपके लिए लाभदायक रहेगा.
आज व्यापार रहेगा स्थिर
व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. कारोबार में न तो कोई बड़ा फायदा होगा और न ही किसी प्रकार की भारी हानि होने की संभावना है. जो लोग नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं या किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं, उन्हें आज थोड़ा रुककर चलने की जरूरत है. आज जल्दबाजी में लिया गया फैसला भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है. इसलिए कोई भी नया निवेश या बड़ा निर्णय सोच-समझकर ही लें.
जीवनसाथी के साथ कर सकते हैं यात्रा का प्लान
विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन सामान्य रहेगा. पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है. ध्यान भटकने की संभावना बनी रहेगी, इसलिए समय का सही उपयोग करें. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत जारी रखने की सलाह दी गई है. पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में खुशी का माहौल बना रहेगा. परिवार के लोगों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने या छोटी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है. इससे मन प्रसन्न रहेगा और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग भी प्राप्त होगा.
हनुमान जी की पूजा करें
आज का शुभ उपाय भी बेहद सरल बताया गया है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज हनुमान जी की पूजा करना शुभ रहेगा. सुबह या शाम के समय हनुमान चालीसा का पाठ करने से मन को शांति मिलेगी और नकारात्मक विचार दूर होंगे. साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. कुल मिलाकर कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य लेकिन सावधानी से चलने वाला रहेगा. धैर्य, संयम और मधुर व्यवहार से आप दिन को बेहतर बना सकते हैं.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें