बोकारो| चंदनकियारी प्रखंड के सियालजोरी थाना क्षेत्र के साबड़ा निवासी विवाहिता लक्ष्मी देवी ने पति की दूसरी शादी करने के मामले में दर्ज प्राथमिकी में कार्रवाई को लेकर एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी को दिए आवेदन में कहा है कि उसका विवाह साबड़ा निवासी मनोज कुमार दास के साथ 2008 में हुआ था दो संतान भी है। पति ने ससुराल वालों के साथ मिलकर धोखे से 26 मार्च 2026 को पुन: दूसरा विवाह कर लिया गया। इस मामले में िसयाल जोरी में कांड संख्या 18/26 दर्ज कराया है, लेकिन पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
Source link