भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रवींद्र जयंती पर सजा सांस्कृतिक समागम



बोकारो | संगीत नाटक अकादमी छऊ केंद्र रवींद्र भवन चंदनकियारी में शनिवार को गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई गई। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्त संस्था संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झारखंड और पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय और सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। शुरुआत गुरुदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर हुई। भारत सेवाश्रम संघ धनबाद प्रशाखा के स्वामी चंद्रा विद्यालय की प्राचार्या सीमा, छऊ केंद्र के संयोजक डॉ. संजय, अकादमी सम्मान से सम्मानित परीक्षित महतो व पश्चिम बंगाल से आए भुवन कुमार सहित कई लोगों ने उन्हें नमन किया। डॉ. संजय ने गुरुदेव के जीवन दर्शन और साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला। इसके बाद आयोजित ‘कला दर्शन’ सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने कविता पाठ आदि की प्रस्तुति दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top