भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नाबालिग किशोरी की हत्या का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार:शादी को लेकर हुआ विवाद,...




परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में नाबालिग किशोरी की लाश मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्या में किसी बाहरी व्यक्ति का हाथ नहीं, बल्कि किशोरी के नाबालिग प्रेमी ने ही उसे मौत के घाट उतारा। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया था। रविवार सुबह जब स्कूल परिसर में किशोरी का शव मिला, तो लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। शादी को लेकर हुआ विवाद, गुस्से में कर दी हत्या पुलिस जांच में सामने आया कि किशोरी शुक्रवार से लापता थी और अपने प्रेमी के साथ घूम रही थी। शनिवार रात दोनों सोपोडेरा स्थित स्कूल परिसर पहुंचे थे। सुनसान जगह पर बातचीत के दौरान शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। किशोरी लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जबकि आरोपी अपनी कम उम्र का हवाला देकर इससे बच रहा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और गुस्से में आकर आरोपी ने किशोरी की हत्या कर दी। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया मामला मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। खोजी कुत्ते, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच को आगे बढ़ाया गया। पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे गोविंदपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में 16 वर्षीय आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे रिमांड होम भेज दिया गया। गरीबी और हालात ने बदली जिंदगी की दिशा जांच में यह भी सामने आया कि मृतका बिरसानगर जोन नंबर-2 की रहने वाली थी और कोरोना काल से अपने परिवार से अलग रह रही थी। वह आसपास के घरों में काम कर अपना गुजारा कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात गोविंदपुर क्षेत्र के कुमफूटा निवासी नाबालिग युवक से हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। पुलिस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि किशोरी के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top