![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल, सेक्टर-4 में साहित्य क्लब की ओर से गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, कविता, कहानी और नाटक के माध्यम से गुरुदेव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर महान दार्शनिक, कवि और लेखक थे। उन्होंने अपने साहित्य के माध्यम से समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि टैगोर ने बांग्ला साहित्य के जरिए भारतीय सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की। उनकी कृति ‘गीतांजलि’ के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला तथा उनकी रचना ‘जन गण मन’ देश का राष्ट्रगान बनी। प्राचार्य ने कहा कि गुरुदेव शिक्षा और निरंतर सीखने की भावना पर विशेष जोर देते थे। शिक्षकों और विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए सीखने की ललक बनाए रखनी चाहिए। कार्यक्रम में साहित्य क्लब के सदस्यों ने रवींद्र संगीत, चित्रकला, कविता एवं नाटक के माध्यम से गुरुदेव की साहित्यिक यात्रा और देशप्रेम को दर्शाया। साहित्य विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी गुरुदेव की जीवनी पर आधारित गीत प्रस्तुत किए तथा उनकी कविताओं का पाठ किया। मौके पर उप-प्राचार्या राखी बनर्जी जोशी उपस्थित थे। स्कूल में ऐड मेड शो प्रतियोगिता आयोजित एमजीएम स्कूल में ऐड मेड शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से अपनी रचनात्मकता, अभिनय क्षमता और संवाद कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस ने कहा कि वर्तमान दौर में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।प्रतियोगिता में समूह ए में कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं एवं सेवाओं पर आधारित विज्ञापन प्रस्तुत किए।
Source link