भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ये है ब्रह्मास्त्र खाद…गोबर को जला कर बनाते हैं किसान सुरेश, 1...


होमताजा खबरकृषि

ब्रह्मास्त्र खाद…गोबर को जला कर बनाते हैं सुरेश, रोज कमाते हैं ₹2500

Last Updated:

Ranchi Agriculture News: रांची के कांके के किसान सुरेश 1 एकड़ में साग, भिंडी, आम, कटहल उगाए हुए हैं. वह गोबर गोयठा और लकड़ी की राख से बनी खास तैयार किए हैं. जहां डेली 15 किलो भिंडी बेचकर 2000 से 2500 कमाते हैं. आइये जानते हैं उनकी खेती के बारे में.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के कांके ब्लॉक के रहने वाले सुरेश बताते हैं कि उनके पास 1 एकड़ जमीन है. जहां पर वह हर चीज की खेती करते हैं. साग से लेकर भिंडी और आम के भी कई सारे पेड़ हैं. उन्होंने बताया कि खासतौर पर वह विशेष खाद का प्रयोग करते हैं, जिसके लिए गोबर का जो गोयठा होता है. उसको वह पूरी तरह आग में जला देते हैं और उसका इस्तेमाल करते हैं. आइये जानते हैं उनकी खेती के बारे में.

सुरेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ खेती करते हैं और यहां पर आपको कई सारी वैरायटी के साग देखने को मिलेंगे. पालक साग से लेकर लाल साग, जो हर दिन आराम से 15 से 20 केजी निकल आता है और हम लोग बाजार में बेचने का काम करते हैं. यहां पर आम का भी पेड़ है और कटहल का भी. इसके अलावा भिंडी व लहसुन की अच्छी खासी खेती किए हुए हैं.

खेत में विशेष खाद का करते हैं इस्तेमाल

उन्होंने बताया कि वह  एक विशेष खाद का इस्तेमाल करते हैं. जो गोबर का गोयठा होता है. वह उसको लेते हैं, हमारे पास 1-2 गाय भी हैं तो गोबर आसानी से मिल जाता है, तो गोबर को कई बार लोग खेत में यूं ही डालते हैं, गोबर खाद बनाकर डालते हैं. लेकिन वह गोबर को ऐसे नहीं डालते हैं. इसे डालने का तरीका थोड़ा अलग है. गोबर को वह आग में पूरी तरह जला देते हैं. जहां जलने के बाद एकदम यह काला राख के जैसा हो जाता है. फिर लकड़ी का जो राख होता है, उसके साथ मिलाते हैं और इन दोनों को मिलाकर खेत में डालने का काम करते हैं. यही हमारा ब्रह्मास्त्र खाद है. अक्सर लोग इस तरीके का खाद नहीं बनाते हैं. दरअसल, इसमें पोटाश से लेकर और कई सारी जरूरी पोषक तत्व होते हैं. जो मिट्टी की उर्वरा शक्ति को काफी बढ़ाते हैं.

हर दिन बेचते हैं 15 किलो भिंडी

सुरेश बताते हैं कि उनके खेत से हर दिन 15 किलो भिंडी निकल जाती है और आप उनके खूबसूरत भिंडी के खेत को भी देख सकते हैं.  वह खेती में इसी खाद का इस्तेमाल करते हैं और थोड़ा सा डाप डाल देते हैं. हालांकि वह इसके लिए पानी का ध्यान रखते हैं. इससे अधिक और कुछ भी नहीं है. ऐसे में वह इस फसल को बेचकर आराम से बाजार से हर दिन 2000-2500 रुपए की कमाई कर लेते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top