भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अग्रसेन भवन में शिविर, 80 लोगों ने किया रक्तदान



रांची| अग्रवाल सभा महिला समिति की ओर से 23वें समर कैंप का आयोजन 29 मई से 31 मई तक किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य बच्चों के व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना, उनके भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानना और उनकी रुचि के अनुसार प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। समिति का कहना है कि इस पहल से बच्चों को सीखने के साथ-साथ रचनात्मकता और आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर मिलेगा। मौके पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, मंत्री अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, कौशल राजगढ़िया, रमाशंकर बगड़िया और साथ ही महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल, अलका सरावगी, अनुसूया नेवटिया, गीता डालमिया, रीना सुरेका, बबीता नारसरिया, प्रीति पोद्दार, छाया अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, सुनीता सरावगी उपस्थित थीं । रांची| मातृ दिवस पर महाराजा अग्रसेन भवन, अग्रसेन पथ, लेक रोड में अग्रवाल युवा सभा और मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने रविवार को मेगा रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 80 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर पवन पोद्दार और अशोक नारसरिया उपस्थित थे। अग्रवाल युवा सभा के अध्यक्ष रोहित सरावगी और मंच की अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने हेल्थ प्वाइंट हॉस्पिटल के ब्लड बैंक से आए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। शिविर में रक्तदाताओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र, जूस और झारी देकर धन्यवाद जताया गया। यह जानकारी प्रवक्ता अमित बजाज ने दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top