भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शादी के मंडप से दुल्हन को उड़ा ले गया प्रेमी, फिर दूल्हे...


Last Updated:

पलामू में जयमाला से ठीक पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई. इससे शादी का माहौल तनावपूर्ण हो गया. बारातियों के आक्रोश को देखते हुए पंचायत बैठी. अंत में दूल्हे की शादी दुल्हन की छोटी बहन से कराई गई. पुलिस ने फरार युवती को बरामद कर लिया है. मामले की जांच जारी है.

ख़बरें फटाफट

दुल्हन प्रेमी संग फरार, फिर दूल्हे ने साली संग किया कुछ ऐसा, हर तरफ चर्चाZoom

AI से तैयार फोटो

पलामू: झारखंड के पलामू जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फिल्मी पटकथा को भी पीछे छोड़ दिया है. बरवाडीह थाना क्षेत्र के बेतला गांव में शुक्रवार की रात खुशियों का माहौल उस वक्त सन्नाटे में बदल गया, जब शादी की रस्मों के बीच से ही दुल्हन अचानक लापता हो गई. हालांकि, अंत में दूल्हा खाली हाथ नहीं लौटा और अपनी साली के साथ सात फेरे लेकर उसे विदा करा ले गया.

जयमाला से ठीक पहले गायब हुई दुल्हन
घटना शुक्रवार रात की है, जब सीताराम भुईयां की बेटी की शादी के लिए गढ़वा के रमुना से बारात आई थी. द्वार पूजा के बाद जैसे ही जयमाला की तैयारी शुरू हुई, दुल्हन मंडप से रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई. दुल्हन के अचानक गायब होने की खबर फैलते ही बारातियों में आक्रोश फैल गया. वर पक्ष बिना दुल्हन के वापस लौटने पर अड़ गया, जिससे दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई.

छोटी बहन से शादी का फैसला
मामला बिगड़ता देख गांव के प्रबुद्ध और बड़े-बुजुर्गों ने मोर्चा संभाला. घंटों चली मान-मनौवल और सूझबूझ के बाद एक बीच का रास्ता निकाला गया. आपसी सहमति से तय हुआ कि दूल्हे की शादी दुल्हन की छोटी बहन (साली) से कराई जाएगी. आनन-फानन में छोटी बहन को मंडप में बैठाया गया और तय रीति-रिवाजों के साथ शादी संपन्न हुई. शनिवार सुबह दूल्हा अपनी साली को ही अपनी जीवनसंगिनी बनाकर विदा करा ले गया.

प्रेमी के कहने पर भागी थी युवती
इधर, दुल्हन के लापता होने से नाराज परिजनों ने शक के आधार पर चपरी निवासी एक युवक को बंधक बना लिया. सूचना मिलते ही बरवाडीह पुलिस हरकत में आई. सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेतला के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया और युवक को मुक्त कराने के साथ ही शनिवार को गायब युवती को भी बरामद कर लिया.

थाने में हुई पूछताछ में पूरी साजिश का खुलासा हुआ. बरामद युवती के प्रेमी ने स्वीकार किया कि उसने ही जयमाला के वक्त लड़की को भागने के लिए उकसाया था. फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top