भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जनता तक अनफिल्टर्ड खबर पहुंचाने के लिए जमशेदपुर के युवा की पहल,...


Last Updated:

Jamshedpur News: जमशेदपुर के युवा उद्यमी निगम घोष ने जनता तक निष्पक्ष खबरें पहुंचाने और स्वतंत्र पत्रकारों को पक्षपात रहित प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए न्यूज ऐप लॉन्च किया है. उनका कहना है कि ये ऐप किसी खास विचारधारा से प्रभावित नहीं है और जनता तक अनफिल्टर्ड सच पहुंचाएगा.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. जमशेदपुर के युवा मीडिया उद्यमी निगम घोष ने पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए Liberty Bloc ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप का उद्देश्य लोगों तक सही, सरल और निष्पक्ष खबर पहुंचाना है. डिजिटल दौर में जहां लोग तेजी से मोबाइल और इंटरनेट पर खबरें पढ़ रहे हैं, वहीं इस नए प्लेटफॉर्म को स्वतंत्र पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है.

बिना पक्षपात के सामने आएं खबरें
निगम का कहना है कि आज के समय में लोग ऐसी खबरें देखना और पढ़ना चाहते हैं, जिनमें सच्चाई हो और किसी तरह का दबाव या पक्षपात न हो. इसी सोच के साथ उन्होंने इस ऐप की शुरुआत की है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का सबसे बड़ा काम लोगों को जागरूक करना और समाज से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है.

Liberty Bloc पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों के साथ सामाजिक मुद्दों, जनसरोकार और लोगों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके अलावा युवा और स्वतंत्र पत्रकारों को भी इस मंच पर अपनी बात रखने और रिपोर्टिंग करने का मौका मिलेगा.

मिलेगा युवा पत्रकारों को मंच
निगम ने कहा कि कई ऐसे युवा पत्रकार होते हैं, जो अच्छा काम करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सही मंच नहीं मिल पाता. यह ऐप ऐसे पत्रकारों को खुलकर काम करने का अवसर देगा. उन्होंने बताया कि यह मंच किसी राजनीतिक दल, विचारधारा या संगठन से जुड़ा हुआ नहीं है. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों तक संतुलित और निष्पक्ष खबर पहुंचाना है. साथ ही समाज में जागरूक सोच और स्वस्थ चर्चा को बढ़ावा देना भी इस प्लेटफॉर्म की प्राथमिकता होगी.

एक नई सोच और पहल
निगम के अनुसार आने वाले समय में Liberty Bloc को और बेहतर बनाने पर काम किया जाएगा. इसमें नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि लोग आसानी से खबर पढ़ सकें और पत्रकार भी बेहतर तरीके से अपनी रिपोर्ट लोगों तक पहुंचा सकें.

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक न्यूज ऐप नहीं, बल्कि स्वतंत्र आवाजों को मजबूत करने की एक कोशिश है. लॉन्च के साथ ही इस प्लेटफॉर्म ने अपनी यात्रा शुरू कर दी है और इसे जमशेदपुर में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई सोच और नई पहल के रूप में देखा जा रहा है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top