भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Somnath Amrut Mahotsav Live | PM Modi Somnath Visit Live: आज इतिहास...


होमताजा खबरदेश

LIVE: सोमनाथ में आज ऐतिहासिक दिन, PM मोदी के सामने शुरू होगा अमृत महोत्सव

Last Updated:

Somnath Amrut Mahotsav Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे. पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने पर 11 पवित्र तीर्थस्थलों के जल से विशेष कुंभाभिषेकम किया जाएगा. पीएम…और पढ़ें

LIVE: सोमनाथ में आज ऐतिहासिक दिन, PM मोदी के सामने शुरू होगा अमृत महोत्सवZoom

पीएम मोदी आज सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे.

PM Modi Somnath Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह आयोजन बेहद खास माना जा रहा है. मंदिर में 11 पवित्र तीर्थस्थलों के जल से विशेष कुंभाभिषेकम किया जाएगा. इसके लिए पांच फुट ऊंचे विशेष पात्र को क्रेन की मदद से मंदिर के शिखर तक पहुंचाया जाएगा. पीएम मोदी सुबह करीब 10:15 बजे मंदिर प्रांगण में विशेष महापूजा, ध्वजारोहण और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होंगे. गुजरात सरकार और मंदिर ट्रस्ट की ओर से भव्य तैयारियां की गई हैं. उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सुरक्षा और आयोजन व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की. प्रधानमंत्री के आगमन पर जामनगर और सोमनाथ में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है.

सोमनाथ मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारतीय आस्था, संघर्ष और पुनर्निर्माण का प्रतीक माना जाता है. इतिहास में कई बार हमलों का सामना करने के बावजूद यह मंदिर हर बार फिर खड़ा हुआ. इसी ऐतिहासिक विरासत को याद करते हुए पीएम मोदी आज स्मारक डाक टिकट और विशेष सिक्का भी जारी करेंगे. कार्यक्रम में सूर्यकिरण एयर शो भी आकर्षण का केंद्र रहेगा. सोमनाथ अमृत महोत्सव के जरिए मंदिर की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. देशभर से श्रद्धालु और संत समाज इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए सोमनाथ पहुंचे हैं.

Somnath Amrut Mahotsav Live Updates:

PM Modi Somnath Visit Live: जामनगर से सोमनाथ के लिए रवाना हुए PM मोदी, आज कई धार्मिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

सोमनाथ अमृत महोत्सव लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जामनगर से सोमनाथ के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वह ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ के तहत आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री सुबह 09:50 बजे सोमनाथ हेलिपैड पहुंचेंगे. इसके बाद 09:50 AM से 10:15 AM तक हेलिपैड से सोमनाथ मंदिर के हमीरजी सर्कल तक भव्य रोड शो निकाला जाएगा. सुबह 10:15 बजे प्रधानमंत्री होमात्मक अतिरुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल होंगे. इसके बाद 10:15 AM से 11:45 AM तक विशेष पूजा, वैदिक मंत्रोच्चार, कुंभाभिषेक और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे. कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे. दोपहर करीब 01:30 बजे वह सोमनाथ सर्किट हाउस पहुंचकर भोजन करेंगे और फिर 03:25 PM पर सोमनाथ हेलिपैड से रवाना होंगे.

Somnath Amrut Mahotsav Live: सोमनाथ मंदिर के ऊपर होगा सूर्य किरण टीम का शानदार एयर शो

पीएम मोदी सोमनाथ दर्शन लाइव: भारतीय वायुसेना की मशहूर ‘सूर्य किरण एरोबैटिक टीम’ (SKAT) आज सोमनाथ मंदिर के ऊपर रोमांचक एयर शो का प्रदर्शन करेगी. अधिकारियों के मुताबिक यह विशेष कार्यक्रम ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव-2026’ का हिस्सा है, जो मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है. इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. एयरफोर्स की सूर्य किरण टीम अपने शानदार हवाई करतबों और रंगीन फॉर्मेशन के लिए जानी जाती है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंच रहे हैं.

PM Modi Somnath Visit Live: गुजरात दौरे पर PM मोदी, वडोदरा में भी कई कार्यक्रम

सोमनाथ अमृत महोत्सव लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के तहत सोमवार को सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे पूजा-अर्चना करेंगे. इसके अलावा वह गिर सोमनाथ और वडोदरा में कई प्रशासनिक, धार्मिक और सामुदायिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी रविवार रात जामनगर पहुंचे थे, जहां उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गईं. जामनगर, सोमनाथ और वडोदरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वडोदरा में प्रधानमंत्री सरदार धाम परिसर के उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे.

Somnath Amrut Mahotsav Live: सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे PM मोदी

पीएम मोदी सोमनाथ दर्शन लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के गिर सोमनाथ स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव में हिस्सा लेंगे. मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने के मौके पर यह विशेष आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी विशेष पूजा-अर्चना और कई धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होंगे. महोत्सव से जुड़े कई दृश्य और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है. इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

PM Modi Somnath Visit Live: राजनाथ सिंह बोले- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सनातन चेतना का प्रतीक

सोमनाथ अमृत महोत्सव लाइव: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मना रहा है, जो भारत की सनातन ऊर्जा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है. राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक चेतना का मजबूत प्रतीक भी है. उन्होंने कहा कि यह महोत्सव आने वाली पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का अवसर बनेगा.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top