Last Updated:
Delhi Bullion Market Kucha Mahajani Opinion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक साल तक सोना न खरीदने के बयान ने एशिया के सबसे बड़े सर्राफा बाजार कूचा महाजनी की नींव हिला दी है. सोमवार को बाजार में सन्नाटा रहा और व्यापारियों ने 40% तक बिक्री गिरने का दावा किया है. अब सबकी नजरें कल पीएमओ में होने वाली बैठक पर हैं. सर्राफा बाजार कूचा महाजनी के दि बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि पिछले साल से इस साल 40% तक बिक्री गिर गई है. बीते 15 दिनों से वैसे भी चांदनी चौक के इस बड़े सर्राफा बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ था. आज लगातार दुकानें नहीं खुली है. व्यापारियों में एक डर है कि आगे क्या होगा?
नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोग कम से कम एक साल तक सोना ना खरीदें. उनके इस बयान के बाद देश की राजधानी दिल्ली में मौजूद एशिया का सबसे बड़ा सर्राफा बाजार पूरी तरह से हिल गया है. व्यापारियों समेत कारीगरों में डर का माहौल है. सोमवार के दिन जब पूरा बाजार सुबह 10:00 बजे से ही ग्राहकों से गुलजार हो जाता था तो आज वहीं 12:00 तक दुकान के शटर बंद रहे और मार्केट में काफी सन्नाटा नजर आया. प्रधानमंत्री के इस बयान पर जब सर्राफा बाजार कूचा महाजनी के दि बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अभिषेक अग्रवाल से बात की गई. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगर यह बयान दिया है तो उसके पीछे कई कारण होंगे. जिसे हम अभी नहीं देख पा रहे हैं लेकिन हो सकता है भविष्य में हमें समझ आए इस बयान के पीछे का कारण.
उन्होंने कहा कि देश के नागरिक के तौर पर हम देश हित में भी हैं. एक व्यापारी के तौर पर हमें अपनी नहीं बल्कि छोटे कारीगरों की ज्यादा चिंता सता रही है. क्योंकि अगर एक साल तक सोने के व्यापार में ज्यादा गिरावट आई तो छोटे कारीगर पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे.
40% डाउन है ब्रिकी
सर्राफा बाजार कूचा महाजनी के दि बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि पिछले साल से इस साल 40% तक बिक्री गिर गई है. बीते 15 दिनों से वैसे भी चांदनी चौक के इस बड़े सर्राफा बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ था. आज लगातार दुकानें नहीं खुली है. व्यापारियों में एक डर है कि आगे क्या होगा. हमारे देश की जनता भी अब सोना खरीदने से बचेगी जिस वजह से सर्राफा बाजार बुरी तरह से प्रभावित होगा. छोटे कारीगर आने वाले वक्त में कैसे अपना घर चलाएंगे एक बड़ी चिंता यह भी है.
उन्होंने कहा कि जहां तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक साल तक सोना ना खरीदने के बयान के पीछे का कारण जो हमें समझ में आ रहा है कि यह बयान फॉरेन करेंसी से जुड़ा है क्योंकि 90% तक बाहर से ही इंपोर्ट हमारा होता है 10% डोमेस्टिक गोल्ड होता है जिसे हम गला कर नया बनाते हैं. फॉरेन करेंसी पर हमारी निर्भरता लगातार बढ़ती जा रही है. उसी को संतुलित करने के लिए उन्होंने यह बयान यकीनन दिया होगा.
प्रधानमंत्री से लिया गया है वक्त
सर्राफा बाजार कूचा महाजनी के दि बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि कई बड़े सर्राफा व्यापारियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके पीएमओ कार्यालय से वक्त लिया है. कल मंगलवार को मीटिंग हो सकती है. मीटिंग के बाद व्यापारी अपनी समस्या उनके सामने रखेंगे. उसके बाद पता चलेगा कि पीएम ने इस पर क्या फैसला लिया है लेकिन आने वाला वक्त सर्राफा बाजार के लिए अभी फिलहाल चुनौती भरा नजर आ रहा है. जबल से सोना चांदी के भाव लाखों में पहुंचे हैं तब से यह पूरी इंडस्ट्री लगातार नीचे गिर रही है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें