भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

इटखोरी में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार



भास्कर न्यूज | इटखोरी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इटखोरी थाना क्षेत्र में 5 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को 31 जुलाई की संध्या गुप्त सूचना मिली थी कि भुरकुंडा जंगल के दारीदाग़ मोड़ स्थित पुल के समीप कुछ लोग अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में इटखोरी थाना पुलिस की छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने ग्राम पितीज, थाना इटखोरी निवासी राजू कुशवाहा, 24 वर्ष, पिता अरुण दांगी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास काले प्लास्टिक में रखे सफेद कागज की पुड़िया में 5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। साथ ही एक सैमसंग कंपनी का कीपैड मोबाइल भी जब्त किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह नशे के अन्य तस्करों के संपर्क में है। पुलिस आगे की छानबीन कर रही है। गिरफ्तार आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस के अनुसार राजू कुशवाहा का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ इटखोरी थाना में पहले से दो मामले दर्ज हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top