भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमीन के लालच में बेटे-बहू ने की पिता की हत्या:आरोपी गिरफ्तार, बेटियों...




चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के लारालुटुदाग गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक बेटे और बहू ने अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दंपती को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान कुलेश्वर यादव उर्फ कुली यादव के रूप में हुई है। आरोप है कि उनके बेटे भोला यादव और बहू पूनम देवी के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। रविवार रात करीब 10 बजे यह विवाद बढ़ गया, जिसके बाद घर के अंदर ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। सिर और शरीर पर कई वार किए पुलिस के अनुसार, भोला और पूनम ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पहले कुलेश्वर यादव का गला दबाया। इसके बाद, पास पड़ी लोहे की पाइप से उनके सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चतरा पुलिस हरकत में आई और महज 12 घंटे के भीतर आरोपी बेटे और बहू को गिरफ्तार कर लिया। सदर एसडीपीओ संदीप कुमार सुमन ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। बेटियों की शादी के लिए जमीन बेचना चाहते थे पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि विवाद की मुख्य वजह जमीन थी। मृतक कुलेश्वर यादव ने दो विवाह किए थे। उनकी पहली पत्नी से एक बेटा (आरोपी भोला) था, जबकि दूसरी पत्नी से तीन बेटियां हैं। कुलेश्वर यादव अपनी बेटियों की शादी के लिए जमीन का एक हिस्सा बेचना चाहते थे, जिस पर बेटा और बहू आपत्ति जता रहे थे। उन्हें डर था कि संपत्ति उनके हाथ से निकल जाएगी। इसी लालच में अंधे होकर उन्होंने अपने पिता को ही रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top