भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शहर के आसपास एक अगस्त से जमीन 10 प्रतिशत तक होगी महंगी




रांची जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की जमीन एक अगस्त से महंगी हो जाएगी। क्योंकि, जिला प्रशासन ने शहर के आसपास सहित सभी अंचलों के 1306 गांवों की जमीन-फ्लैट के सरकारी कीमत में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। कांके के बोरेया, रातू के पिर्रा व सिमलिया में जमीन और फ्लैट की सरकारी कीमत सबसे अधिक बढ़ी है। वहीं, नामकुम-अनगड़ा में रिंग रोड की वजह से कीमत में वृद्धि हुई है। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने संशोधन के साथ नई दर की स्वीकृति दे दी है। एक अगस्त को सॉफ्टवेयर में नई दर को अपग्रेड किया जाएगा, इसलिए उस दिन ग्रामीण क्षेत्र की जमीन की रजिस्ट्री नहीं होगी। दो अगस्त को अवकाश है। ऐसे में तीन अगस्त से नई दर पर ग्रामीण क्षेत्र की जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी। नई दर लागू होने के बाद खरीदारों को अधिक स्टांप और कोर्ट फीस देना होगा। बोड़ेया, पिर्रा व सिमलिया में जमीन सबसे महंगे, नामकुम-अनगड़ा में भी बढ़ी कीमत ग्रामीण क्षेत्र में जमीन खरीदने वालों को उसकी रजिस्ट्री कराने के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे। क्योंकि, रजिस्ट्री के लिए सरकारी वैल्यूएशन का 4% स्टांप फीस और 3% कोर्ट फीस लगता है। ऐसे में जमीन की रजिस्ट्री कराना महंगा होगा। 5 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री में 25 से 65 हजार ज्यादा खर्च होंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top