Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 31 July: हालांकि, दोपहर के बाद ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर भी देखने को मिल सकता है. किसी छोटी-सी बात को लेकर घर-परिवार में कहासुनी या खटपट होने की संभावना है. मन थोड़ा अशांत रह सकता है और आत्मविश्वास भी पहले की तुलना में कमजोर महसूस हो सकता है. ऐसे समय में किसी भी बात पर गुस्सा करने या जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें.
परमजीत/देवघर: ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर दिन इंसान के जीवन पर अलग-अलग असर डालती है. कभी किस्मत के बंद दरवाजे खुल जाते हैं तो कभी छोटी-छोटी परेशानियां पूरे दिन का मूड खराब कर देती हैं. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज श्रावण कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि उपरांत तृतीया तिथि, शतभिषा नक्षत्र और सौभाग्य योग का खास संयोग बन रहा है. वहीं चंद्रमा आज मकर राशि से निकलकर आगे चलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा. ऐसे में कन्या राशि के जातकों के जीवन पर इसका सीधा प्रभाव देखने को मिलेगा. देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल ने बताया कि आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. खास बात यह है कि दोपहर तक किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन दोपहर के बाद कुछ मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी.
बढ़ेगा कारोबार
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक आज सुबह से ही आय के नए स्रोत बन सकते हैं. कहीं रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है और व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा. पिछले कुछ दिनों से यदि कारोबार में सुस्ती चल रही थी तो आज उसमें सुधार देखने को मिल सकता है. ग्राहक बढ़ेंगे और कामकाज में रफ्तार आएगी. नौकरी करने वाले लोगों को भी अपने काम की तारीफ सुनने को मिल सकती है. हालांकि, यदि आज कोई बड़ा निवेश करने या नई योजना में पैसा लगाने का विचार बना रहे हैं तो जल्दबाजी बिल्कुल न करें. पहले पूरी तरह सोच-विचार करें, उसके बाद ही कोई फैसला लें. समझदारी से लिया गया निर्णय भविष्य में फायदा देगा.
आज मनपसंद पकवान खाने का मिलेगा मौका
पंडित नंद किशोर मुदगल ने बताया कि आज दोपहर से पहले मन काफी प्रसन्न रहेगा. परिवार का माहौल भी शांत और सुखद बना रहेगा. घर में हंसी-खुशी का वातावरण रहेगा और अपने लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. इतना ही नहीं, आज स्वादिष्ट भोजन या मनपसंद पकवान खाने का भी योग बन रहा है. यदि किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना है. किसी जरूरी कागज पर हस्ताक्षर करने हैं नया व्यापार शुरू करना है या किसी शुभ कार्य की नींव रखनी है तो उसे दोपहर से पहले करना ज्यादा लाभकारी रहेगा. इस समय भाग्य का साथ मिलने की संभावना अधिक रहेगी.
दोपहर के बाद ग्रहों की स्थिति के बदलाव का होगा असर
हालांकि, दोपहर के बाद ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर भी देखने को मिल सकता है. किसी छोटी-सी बात को लेकर घर-परिवार में कहासुनी या खटपट होने की संभावना है. मन थोड़ा अशांत रह सकता है और आत्मविश्वास भी पहले की तुलना में कमजोर महसूस हो सकता है. ऐसे समय में किसी भी बात पर गुस्सा करने या जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें. परिवार के सदस्यों के साथ धैर्य और समझदारी से पेश आएं. माता या पिता की सेहत को लेकर भी थोड़ी चिंता हो सकती है इसलिए उनकी देखभाल पर विशेष ध्यान दें. यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी महसूस हो तो लापरवाही न करें. कुल मिलाकर दिन की शुरुआत काफी शुभ और लाभदायक रहेगी, जबकि दोपहर के बाद थोड़ा संयम, धैर्य और समझदारी से काम लेने पर हर परेशानी धीरे-धीरे दूर होती नजर आएगी.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…
और पढ़ें