भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

aaj ka Dhanu rashifal 31 july 2026 Sagittarius horoscope in hindi special...


Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 31 july 2026: प्यार के मामले में धनु राशि के जातकों का दिन आज बेहतरीन गुजरने वाला है. आज आप अपने पार्टनर के साथ मस्ती भरे माहौल में समय बिता सकेंगे. आज आपको एक दूसरे के साथ बाहर जाने का मौका मिल सकता है.

जमुई: 31 जुलाई 2026 के दिन एक ऐसे योग का निर्माण हो रहा है, जिसका फायदा धनु राशि के जातकों पर पड़ेगा. आज के दिन धनु राशि के जातकों के भाग्य के दरवाजे खुल सकते हैं. उन्हें करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति भी बदल सकती है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि 31 जुलाई के दिन चंद्रमा मकर राशि में गोचर करने वाले हैं. इस गोचर का असर धनु राशि के जातकों पर पड़ेगा, जिससे उन्हें काफी फायदा हो सकता है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन कोई नई उम्मीद मिल सकती है. अगर आप काम की तलाश में हैं, या कोई नया रोजगार शुरू करना चाहते हैं, तो आज आपको नए अवसर भी मिल सकते हैं. अगर आप करियर में कोई नई तलाश में थे, तो आपको वह मौका भी आज मिलने वाला है.

आज विवाद से मिल सकता है राहत 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं की धनु राशि के जातकों के परिवार में अगर किसी तरह का कोई जमीनी विवाद चला आ रहा है, तो आज के दिन उसमें उन्हें राहत मिल सकती है. आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने काम करने वाले स्थान पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. अगर आप किसी तरह का कोई रचनात्मक काम करते हैं, या कला से जुड़ा हुआ कोई काम करते हैं, तब उसमें भी आपको सफलता मिलने वाली है. धनु राशि के जातक अगर कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन उसके लिए बेहतरीन रहने वाला है. हालांकि धनु राशि के जातकों को आज के दिन कुछ सावधानी भी बरतनी चाहिए. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज आपको किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए.

प्यार में बेहतरीन गुजरेगा अपना दिन, कर सकते हैं नई शुरुआत
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि प्यार के मामले में धनु राशि के जातकों का दिन आज बेहतरीन गुजरने वाला है. आज आप अपने पार्टनर के साथ मस्ती भरे माहौल में समय बिता सकेंगे. आज आपको एक दूसरे के साथ बाहर जाने का मौका मिल सकता है. उन्होंने बताया कि अगर आप प्यार में नई शुरुआत करना चाहते हैं, तो उस लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. सेहत के मामले में आज आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आपकी सेहत आज अच्छे रहने वाली है. धनु राशि के जातकों को आज परिवार में बातचीत करनी चाहिए, ऐसा करने से बड़ी गलतफहमी दूर हो सकती है. आज के दिन भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करने से आपको सफलता मिल सकती है. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ अंक 5 और शुभ रंग हरा रहने वाला है.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top