भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

46.2 mm of rain in an hour, hailstorm in Dhurwa and Kishoreganj



मौसम : 24 घंटे में रांची में सबसे अधिक बारिश हुई

.

रांची सहित पूरे झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। आंधी, बारिश और वज्रपात के कारण कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। रविवार दोपहर करीब तीन बजे के बाद राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में अचानक मौसम बदला।

आसमान में काले घने बादल छा गए और लगभग एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। धुर्वा और किशोरगंज इलाके में ओलावृष्टि भी हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और फिर धूप खिली। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रांची में सबसे अधिक 46.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कांके में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

16 तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग रांची केंद्र के अनुसार, 15 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। अगले दो दिन अधिकतम तापमान में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। लेकिन इसके बाद अगले तीन दिन तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंच सकता है।

हनुमान नगर में ट्रांसफॉर्मर खराब, 70 घरों में अंधेरा

हनुमान नगर में एनएन अखौरी के घर के सामने लगा ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाने से इलाके के करीब 60-70 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार पूरी रात बिजली नहीं रही, जिससे घरों में अंधेरा और पानी की आपूर्ति जैसी जरूरी सेवाएं प्रभावित हुईं। बताया गया कि इस ट्रांसफॉर्मर में पहले भी कई बार खराबी आई थी और मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जाती रही, लेकिन अब यह पूरी तरह जल गया है और काम नहीं कर रहा।

मामले की सूचना झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है, जिनमें जेई, एसडीओ, ईई और एसई शामिल हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि खराब ट्रांसफॉर्मर को 11 मई को बदल दिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top