भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आर्ट और डिजाइन में करियर बनाना है तो बेस्ट हैं रांची के...


Last Updated:

Ranchi Top Colleges For Creative Art & Design: क्रिएटिव आर्ट और डिजाइन की फील्ड में रुचि है तो रांची के इन कॉलेजों से पढ़ाई कर सकते हैं. यहां कोर्स कंप्लीट होने के बाद बढ़िया प्लेसमेंट मिलता है. सभी संस्थानों का फी स्ट्रक्चर कोर्स के मुताबिक अलग-अलग है. आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं.

इस लिस्ट में सबसे पहले आता है रांची का बीआईटी मेशरा. यहां से आप क्रिएटिव आर्ट्स में बैचलर की पढ़ाई कर सकते हैं. यहां की खास बात यह है कि यहां पर बड़े-बड़े लैब, कंप्यूटर एनीमेशन, 3D सीखने के लिए सारे उपकरण और काफी माडर्न और आधुनिक उपकरण उपलब्ध रहते हैं. यहां की फैकल्टी भी बाहर से आती है. इसके अलावा यहां का वातावरण भी कमाल है. चारों ओर घनघोर जंगल हैं जो आपके मूड को फ्रेश करने के लिए काफी रहेगा.

इसके अलावा आप सरला बिरला यूनिवर्सिटी भी आ सकते हैं. यहां पर क्रिएटिव आर्ट एंड डिजाइन की पढ़ाई कर सकते हैं. बता दें, इस कोर्स के जरिए आप फोटोग्राफी से लेकर पोर्टफोलियो डेवलपमेंट, पेंटिंग, फैशन एंड इंटीरियर डिजाइनिंग, फोटोग्राफी ये सारी चीजें सीख सकते हैं. यहां पर भी प्रैक्टिकल पर अधिक जोर दिया जाता है. बच्चों को इंटर्नशिप करने के लिए मुंबई जैसे बड़े शहर भेजा जाता है. यहां पर आपको दो से तीन लाख रुपए तक फीस चुकाने पड़ सकती है.

झारखंड की राजधानी रांची में अगर आप क्रिएटिव आर्ट और डिजाइन में कोर्स करना चाहते हैं, तो रांची के संत ज़ेवियर कॉलेज, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज, वेदांश आर्ट इंस्टिट्यूट, जैसे कुछ कॉलेज और इंस्टिट्यूट हैं जहां पर आप ग्रेजुएशन भी कर सकते हैं या 12 महीने का कोर्स भी कर सकते हैं. यहां की फीस भी कम है, 10 से ₹20,000 के फीस में आप ये कोर्स आसानी से कर पाएंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां के पीआरओ मृणाल बताते हैं, यहां पर फीस आपको पर सेमेस्टर 1 लाख के करीब चुकानी पड़ेगी. यानी थोड़ा महंगा हो सकता है. लेकिन अगर आपका बजट है तो यह बेस्ट हो सकता है. क्योंकि, यहां प्लेसमेंट के लिए बड़ी कंपनियां जैसे क्रिएटिव थिंक मीडिया, पेंटाग्राम आती हैं, जोकि 8 से 9 लाख रुपए के एवरेज सालाना पैकेज पर स्टूडेंट्स को हायर करती हैं. खास बात यह है कि आप इनका 12 महीने रा शॉर्ट कोर्स भी कर सकते हैं.

उसके अलावा आप रांची के संत ज़ेवियर कॉलेज भी आ सकते हैं और रांची यूनिवर्सिटी भी. इन दोनों जगह की खास बात ये है कि यहां पर फीस बाकी जगह से काफी कम है. पर सेमेस्टर आराम से ₹20,000 की फीस में आप पढ़ाई कर सकते हैं. यहां पर भी डिसिप्लिन बहुत ही टाइट है. अगर 75% अटेंडेंस नहीं रही तो मजाल नहीं आप एग्जाम में बैठ जाए. अगर आप इन क्षेत्रों में पढ़ाई करना चाहते हैं तो इन कॉलेजों का रुख कर सकते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top