भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची समेत 14 जिलों में वज्रपात, तेज हवा का आज ऑरेंज अलर्ट




रांची सहित पूरे झारखंड में आंधी, बारिश और वज्रपात के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खूंटी में सबसे अधिक 2.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी ओर कांके में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा। सोमवार शाम रांची में भी गरज के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। रांची का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 17 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। आगे कैसा रहेगा मौसम 12 मई : खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वज्रपात की संभावना है। यलो अलर्ट जारी है। 13 मई : राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। 14 और 15 मई : तेज हवा चल सकती है और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 16 और 17 मई : राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा और वज्रपात की संभावना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top