भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मध्य भारत से बंगाल तक टर्फ लाइन; झारखंड पर असर:कल तक 17...




राजधानी रांची सहित झारखंड के अधिकांश जिले में मंगलवार को दोपहर बाद अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचाई। महज 30 मिनट में 9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि करीब 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने शहरों की रफ्तार थाम दी। कई इलाकों में दर्जनों पेड़ गिर गए। कई घरों की छतें उड़ गईं और जगह-जगह बिजली के तार व ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके कारण राजधानी रांची के कई हिस्सों में रात 12 बजे तक ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही। बाद में बिजली विभाग ने धीरे-धीरे आपूर्ति बहाल की। मौसम विभाग के अनुसार, रांची और खूंटी समेत आसपास के इलाकों में अगले दो दिनों तक आंधी के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। छह दिन तक बदला रहेगा मौसम मौसम विभाग ने राज्य के लिए अगले छह दिनों का पूर्वानुमान जारी करते हुए चेतावनी दी है कि 18 मई तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 13 और 14 मई को पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग को छोड़कर अधिकांश जिलों में 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा, मेघ गर्जन और बारिश की संभावना है, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 15 मई को रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, दुमका, जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में मौसम अधिक उग्र रहेगा। इन जिलों में 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी, वज्रपात और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 17 और 18 मई को संथाल परगना और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और आंधी चलने की संभावना है। लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। टर्फ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना कारण मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य भारत से झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक बनी टर्फ लाइन और ऊपरी हवा में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण यह मौसम प्रणाली बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भी बारिश को बढ़ावा दे रही है। प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय होने से राज्य में मौसम अस्थिर बना हुआ है। इस सप्ताह तक राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि 20 मई के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इधर पलामू जिले के मेदिनीनगर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। वहीं बोकारो में तापमान गिरकर 32.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे वहां के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। अगले छह दिन ऐसा रहेगा मौसम 13-14 मई: पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग व गिरिडीह को छोड़कर राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश होगी। 50 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। यलो अलर्ट जारी किया गया है। 15-16 मई: रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और खूंटी में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा। कई जगहों पर 50-60 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। बारिश के साथ उनका गिरने की भी संभावना है। 17-18 मई: देवघर, दुमका, गोड्‌डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा और धनबाद में कहीं-कहीं बारिश और आंधी चलने की संभावना है। लोगों से मैदान, पेड़, बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top