Last Updated:
Ranchi Popular Street Food: रांची में हैं और यहां का फेमस स्ट्रीट फूड ट्राई करना चाहते हैं तो मोराहाबादी ग्राउंड के पास आ जाइये. यहां आपको खाने की इतनी वैरायटी मिलेंगी कि आप कंफ्यूज हो जाएंगे, क्या खाएं, क्या छोड़ें. मीठे से लेकर तीखे तक यहां हर किसी के स्वाद का इंतजाम है.
शाम के समय लोग ग्राउंड में बच्चे डांस करते हैं, लोग इवनिंग वॉक करते हैं और वेंडर्स स्टॉल भी लगाते हैं. गपशप के बीच ₹40 की भेलपुरी लेकर आप अपने लेजर टाइम को यादगार बना लेते हैं. इतनी ठंडी हवा, खूबसूरत सड़क यहां पर खासतौर पर युवाओं का जमावड़ा लगा रहता है. क्योंकि, एक तो युवाओं को पॉकेट मनी कम मिलती है और इसी कम पॉकेट मनी में वे यहां चार से पांच चीजें आराम से खा सकते हैं.
अगर आप रांची के पॉपुलर फूड्स खाना चाहते हैं, खासतौर पर स्ट्रीट फूड वह भी एकदम बजट के रेट में तो आ जाइए रांची के मोरहाबादी ग्राउंड के पास. यहां पर शाम के 5:00 के बाद आपको एक से बढ़कर एक स्टॉल देखने को मिलेंगे. केक से लेकर स्प्राउट्स, सलाद, गोलगप्पे, पिज़्ज़ा, बर्गर, झालमुरी, सब कुछ एक ही जगह. चूंकी ये एरिया भी बहुत ही सुंदर है इसलिए लोग यहां पर घूमने और खाने के लिए आते हैं.
यहां पर गोलगप्पे से लेकर मात्र ₹90 का हैवी लोडेड पिज़्ज़ा देखने को मिलेगा, तो वही ₹40 में एकदम स्पेशल वाला डोसा खाने को मिलेगा. डोसा बनाते हुए सुनील बताते हैं मात्र 3 घंटे के अंदर मैं 150 डोसा की बिक्री कर देता हूं. हर दिन एक निर्धारित समय पर आता हूं और सब कुछ आउट ऑफ स्टाफ हो जाता है, ₹40 का है तो बच्चे भी आसानी से अफोर्ड कर लेते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यहां पर केक का स्टॉल लगाने वाले पवन बताते हैं मैं अपने घर में केक बनाता हूं, चीज केक से लेकर 25 तरह के फ्लेवर हमारे पास उपलब्ध हैं और ये सब यहां पर स्टाल लगाकर बेचने का काम करता हूं. सब कुछ 2 घंटे में आउट ऑफ स्टॉक हो जाता है. लोग इतना पसंद करते हैं कि एक दिन न रहू तो फोन करके पूछते हैं कि आप कहां हो.
यहां की खास बात यह है कि आप एक ही जगह बहुत सारी चीज टेस्ट कर पाएंगे. चाऊमीन से लेकर चाट तक, यहां का सब फेमस है. चाऊमीन आराम से ₹30 प्लेट आपको मिल जाएगी. साथ में चिल्ली पनीर ऐड करेंगे तो ₹20 और होंगे. ऐसे में अगर आप ₹500 में ही पार्टी करना चाहते हैं अपने दोस्तों के साथ तो यहां जरूर आइये. इतने में 4 से 5 आइटम का आराम से लुफ्त उठा सकते हैं.
यहां की खास बात यह है कि महिलाएं और लड़कियां अपने घर से कुछ यूनिक आइटम बनाकर लाती हैं और एक छोटा सा टेबल लगा देती हैं और बेचने का काम करती हैं. ऐसे में आपको हर दिन कोई ना कोई यूनिक प्रोडक्ट देखने को मिलता है. जैसे कि कभी आपको ₹30 वनीला कस्टर्ड देखने को मिलेगा तो कभी मैंगो वाला.