भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा:बिहार-झारखंड के चार हथियार तस्कर गिरफ्तार,...




बोकारो पुलिस और एसटीएफ पटना की संयुक्त कार्रवाई में बेरमो थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने छापेमारी कर मौके से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य संचालक राजकुमार सिंह उर्फ बंटी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों में देवघर और बिहार के मुंगेर जिले के हथियार बनाने वाले अपराधी शामिल हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो बी.एन. सिंह ने बताया कि सुभाषनगर स्थित सीसीएल क्वार्टर में अवैध हथियार बनाने की गुप्त सूचना मिली थी। एसपी के निर्देश पर गठित छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री का खुलासा किया। मौके से उसमान अंसारी उर्फ अरमान, मो. रिजवान, मो. इम्तियाज और संजय कुमार साव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से अवैध हथियार निर्माण और तस्करी में शामिल हैं तथा कई राज्यों में जेल जा चुके हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 7 जिंदा गोली, 6 अर्धनिर्मित पिस्टल बॉडी, 20 अर्धनिर्मित बैरल, कई स्लाइडर और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए। इनमें लेथ मशीन, मिलिंग मशीन, ड्रिल मशीन, मोटर ग्राइंडर भी शामिल हैं। मौके से छह हजार रुपए नगद भी जब्त किए गए हैं। बी.एन. सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों पर आर्म्स एक्ट, हत्या, लूट और अवैध हथियार निर्माण के कई मामले दर्ज हैं। विशेष रूप से मुंगेर के अपराधियों का अवैध हथियार कारोबार से पुराना संबंध रहा है। पुलिस फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top