भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची में सुधीर महतो का इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल, गाय-मुर्गी-सब्जी-मकई से महीने में...


होमफोटोकृषि

रांची में सुधीर महतो का इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल, महीने में कर रहे 70 हजार

Last Updated:

Ranchi Integrated Farming: झारखंड की राजधानी रांची के सुधीर महतो रिंग रोड के एकदम बगल में ही रहते हैं. वह गाय और सोनाली मुर्गी का पालन किए हुए हैं. इसके अलावा वह मकई की भी खेती करते हैं. साथ ही नेनुआ, झिंगि ( धारदार लोकी ), खीरा सहित कई सब्जियों को भी उगाते हैं. इस तरीके से वह 6- 7 चीजों की खेती व डेरी फार्मिंग एक जगह ही करते हैं. वह बताते हैं कि हर दिन 20 केजी तक दूध बेच लेते हैं. आइये जानते हैं सुधीर की सफलता के बारे में.

इसके अलावा वह मुर्गी से भी कमा लेते हैं और खेती से भी. फिर दिन में कैटरिंग का भी बिजनेस कर लेते हैं. ऐसे में आराम से महीने की कमाई 60-70 हजार रुपये की हो जाती है. सुधीर बताते हैं कि कभी भी हम लोग एक चीज पर निर्भर नहीं रहते हैं. क्योंकि खेती में अगर एक चीज का नुकसान होगा तो दूसरी चीज आपको संभलने का मौका देती है और दूध का व्यापार ऐसा है कि कभी मंदा पड़ने वाला नहीं है.

उन्होंने बताया कि बाजार में हर चीज की अलग-अलग डिमांड है. ऐसे में दूध की डिमांड है, मुर्गी की भी डिमांड है और बाकी नेनुआ, झिंगि, खीरा यह सब का मौसम है तो यह सब हर दिन बाजार में जाकर बेच देते हैं. हर दिन आराम से 15 से 20 केजी तक निकल आता है. इसके अलावा वह मकई भी रोप दिए हैं.

जहां आने वाले 30 दिनों के अंदर इसमें भी फल आने शुरू हो जाएंगे. इसके अलावा नीचे की तरफ के जमीन पर धान की खेती करते हैं. साथ ही, गाय का गोबर से हम लोग खाद बनाते हैं और यह फ्रेश गोबर खेत में डालते हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मुर्गी का बीट होता है इसे भी इस्तेमाल करते हैं, मतलब कुछ भी बेकार नहीं जाता व मकई का बेकार पत्ता यह हम अपनी गाय को चारा के रूप देते हैं. एक का वेस्ट दूसरे में इस्तेमाल हो जाता है.

उन्होंने बताया कि उनका बगल में खपड़े का घर है, जिसमें बहुत गर्मी लगती है और अब बगल में ही वह अपना घर बना रहे हैं. जो कि एक महीने में ही बनकर तैयार हो जाएगा. यही खेती बाड़ी व दिन में कैटरिंग का जो काम करता हैं, जिससे मुझे कुछ पैसे मिलते हैं. इसी सबको मिलाकर यह सारी चीज हो रही है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top