भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनतेरस पर बन रहा है खास योगः सोना-चांदी खरीदने का बना रहे...


होमताजा खबरधर्म

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का है प्लान? जानें सुबह, दोपहर, शाम का शुभ मुहूर्त

Last Updated:

इस साल धनतेरस पर खरीदारी के लिए तीन शुभ मुहूर्त हैं. पहला चौघड़िया मुहूर्त सुबह 8:16 से 9:48 बजे तक रहेगा. दूसरा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:48 से 12:56 बजे तक है. तीसरा और सबसे उत्तम प्रदोष काल का मुहूर्त शाम 6:02 से 7:58 बजे तक रहेगा. इस दौरान सोना, चांदी और बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

देवघरः दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगती है. पांच दिनों तक चलने वाले इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है. धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी चीजें खरीदने की परंपरा है. मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. वहीं, इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा-अर्चना भी की जाती है. ऐसे में अगर आप भी इस धनतेरस पर खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले शुभ मुहूर्त के बारे में जान लेना जरूरी है. देवघर के ज्योतिषाचार्य ने इस साल धनतेरस पर खरीदारी के लिए तीन शुभ मुहूर्त बताए हैं.

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुदगल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत में बताया कि इस साल 6 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा. सनातन धर्म में मुहूर्त का विशेष महत्व माना जाता है.मान्यता के अनुसार, शुभ मुहूर्त में किए गए कार्यों को शुभ फलदायी माना जाता है. यही वजह है कि धनतेरस जैसे त्योहार पर लोग खरीदारी के लिए शुभ समय की जानकारी लेते हैं. इस साल धनतेरस का दिन भी खास रहने वाला है, क्योंकि इसी दिन प्रदोष व्रत भी है. ऐसे में खरीदारी के लिए तीन शुभ मुहूर्त बताए गए हैं.

धनतेरस का पहला शुभ मुहूर्त चौघरिया समय
ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार, धनतेरस पर पहला शुभ मुहूर्त चौघड़िया समय का रहेगा.यह मुहूर्त सुबह 8 बजकर 16 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. इस दौरान लोग सोना, चांदी, बर्तन और अपनी जरूरत के दूसरे सामानों की खरीदारी कर सकते हैं. अगर आप सुबह के समय बाजार जाने की योजना बना रहे हैं, तो इस मुहूर्त का ध्यान रख सकते हैं.धनतेरस पर खरीदारी करने वाले लोगों के लिए यह पहला शुभ समय बताया गया है.

इस मुहूर्त में कर सकते हैं खरीददारी 
वहीं, दूसरा शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त रहेगा.ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, यह मुहूर्त दिन में 11 बजकर 48 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. इस समय को भी खरीदारी के लिए शुभ बताया गया है. जो लोग सुबह के शुरुआती समय में बाजार नहीं जा पाते हैं, वे इस मुहूर्त के दौरान खरीदारी कर सकते हैं. धनतेरस के मौके पर सोना, चांदी, बर्तन और अन्य सामान खरीदने की परंपरा को देखते हुए लोग इस समय का भी ध्यान रख सकते हैं.

बन रहा खास संयोग, ये मुहूर्त सबसे उत्तम 
धनतेरस पर तीसरा शुभ मुहूर्त शाम के समय रहेगा. पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार, शाम 6 बजकर 2 मिनट से लेकर रात 7 बजकर 58 मिनट तक प्रदोष और वृषभ काल का समय रहेगा. इस दौरान लोग खरीदारी करने के साथ-साथ पूजा-अर्चना भी कर सकते हैं. इस तरह धनतेरस पर खरीदारी के लिए सुबह, दोपहर और शाम में तीन अलग-अलग शुभ मुहूर्त बताए गए हैं.अगर आप भी इस धनतेरस पर घर के लिए सोना, चांदी, बर्तन या दूसरी चीजें खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो देवघर के ज्योतिषाचार्य की ओर से बताए गए इन तीनों मुहूर्त की जानकारी रख सकते हैं.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top