भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय सिलेंडर में लगी आग:विद्यालय में मची...




कोडरमा जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय समलडीह में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। मिड-डे मील बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिससे स्कूल में अफरातफरी मच गई। शिक्षिका शबनम अर्शी ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे रसोइया ने आग लगने की सूचना दी। इसके बाद सभी बच्चे स्कूल से बाहर भागने लगे। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार और अन्य शिक्षकों ने छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राचार्य और कुछ शिक्षक आग बुझाने में जुट गए। इसी दौरान प्राचार्य सुनील कुमार आग की चपेट में आने से मामूली रूप से झुलस गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। स्कूल में स्थायी रसोई नहीं होने के कारण मिड-डे मील बरामदे में बनता है। रसोइया के अनुसार, उन्हें रेगुलेटर से गैस लीकेज की बदबू आई। जब उन्होंने रेगुलेटर ठीक करने की कोशिश की, तो वह प्रेशर से उछल गया और गैस तेजी से निकलने लगी। देखते ही देखते गैस ने आग पकड़ ली। गनीमत रही कि इस आगजनी में प्राचार्य के अलावे सभी बच्चे व शिक्षक-शिक्षिकाएं सुरक्षित बच गईं। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ मनोज कुमार रवि उक्त विद्यालय पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं, बीडीओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर प्राचार्य का हालचाल भी जाना।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top