भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आंधी-बारिश, 60KM से हवाएं! झारखंड में गरज-चमक के साथ बादल मचाएंगे गदर,...


Last Updated:

Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज गरज के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. रांची, जमशेदपुर, धनबाद समेत कई जिलों में 40-60 किमी की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही वज्रपात का खतरा बना हुआ है. ऐसे में IMD ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है.

ख़बरें फटाफट

रांची, पलामू... झारखंड में गरज-चमक के साथ बादल मचाएंगे गदर, IMD का अलर्टZoom

झारखंड में मौसम का अलर्ट ( एआई फोटो )

रांची: झारखंड में मौसम के उलटफेर का दौर जारी है. आज झारखंड में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रहने वाला है. सुबह से ही आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं और दोपहर-शाम के समय कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसारव आज पूरे राज्य में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी है. खासतौर पर दक्षिणी और मध्य जिलों के लिए अलर्ट जारी है.

आज झारखंड के अधिकांश जिलों में छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है. रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ और पलामू जैसे जिलों में दोपहर बाद गरज के साथ बारिश और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही वज्रपात का भी खतरा बना हुआ है. ऐसे में मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. इस दौरान खेतों में काम करते समय और खुले में न निकलने को कहा गया है. वहीं, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रात तक जारी रह सकती है.

झारखंड में आईएमडी का अलर्ट

जानें कहां छाए रहेंगे बादल

झारखंड के उत्तरी और मध्य जिलों में आज दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है. रांची, खूंटी, लोहरदगा और गुमला में सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं, शाम के समय हल्की बारिश भी हो सकती है.

जानें झारखंड के सबसे गर्म और ठंडे इलाके

आज झारखंड में अधिकतम तापमान 34-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. जहां धनबाद, देवघर और पलामू जैसे पूर्वी-उत्तरी इलाकों में सबसे अधिक गर्मी पड़ सकती है. जहां पारा 36-38 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं, रांची में अधिकतम 33-35 डिग्री के आसपास रहने वाला है. अगर हम न्यूनतम तापमान की बात करें तो रात में 20-24 डिग्री तक तापमान रह सकता है. रांची और आसपास के ऊंचाई वाले जिलों में सबसे कम तापमान 19-21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में 23-24 डिग्री रह सकता है.

जानें 12 मई को कहां-कहां हुई बारिश

झारखंड में बीते दिन मंगलवार को कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई. रामगढ़ में सबसे अधिक 44.6 mm बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा कई अन्य जिलों जैसे हजारीबाग, बोकारो, रांची आसपास भी छिटपुट बारिश दर्ज की गई. वहीं, सबसे अधिक तापमान दालटनगंज में 39.0°C रहा, जो राज्य का उच्चतम था. यहां गर्मी दक्षिणी-पश्चिमी जिलों में ज्यादा महसूस की गई. साथ ही सबसे ठंडा मौसम ऊंचे इलाकों जैसे रांची और आसपास के क्षेत्रों में रहा, जहां न्यूनतम तापमान 20-22°C के आसपास दर्ज किया गया.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top