भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

5 साल में 7वां बड़ा हादसा, बारामती में फिर क्रैश हुआ रेडबर्ड...


Redbird Aviation Plane Crash History: पायलट बनने का सपना लेकर उड़ान भरने वाले छात्रों की जिंदगी के साथ एविएशन अकादमियों में क्या खिलवाड़ हो रहा है? महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट के पास से आई एक खौफनाक खबर ने पूरे एविएशन सेक्टर में हड़कंप मचा दिया है. मंगलवार 13 मई को ‘रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग एकेडमी’ (Redbird Flight Training Academy) का एक और ट्रेनिंग विमान हवा में अचानक धोखा दे गया. गनीमत यह रही कि इस खौफनाक स्थिति में छात्र पायलट ने गजब की सूझबूझ दिखाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और उसकी जान बच गई. लेकिन इस क्रैश-लैंडिंग ने एकेडमी के विमानों की खस्ताहाल स्थिति और रखरखाव की पोल खोलकर रख दी है.

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रेडबर्ड एविएशन का Tecnam P2008JC विमान (पंजीकरण संख्या VT-RFY) मंगलवार को सोलो फ्लाइंग पर था. इस विमान को सिर्फ एक ट्रेनी छात्र उड़ा रहा था. शुरुआत में सब कुछ एकदम सामान्य था. पायलट ने विमान का पहला सर्किट और लैंडिंग सफलता पूर्वक पूरी की. लेकिन जैसे ही उसने दूसरे सर्किट के लिए टेकऑफ किया, आसमान में ही विमान में तकनीकी गड़बड़ी पैदा हो गई.

सुरक्षित लैंडिग हो गया

खतरे को भांपते हुए छात्र पायलट ने घबराने के बजाय तुरंत एहतियाती कदम उठाया और बारामती एयरपोर्ट के पास स्थित गोजुबावी इलाके के एक खुले मैदान में विमान की इमरजेंसी (फोर्स) लैंडिंग करा दी. जमीन पर उतरते समय विमान का ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि छात्र पायलट पूरी तरह से सुरक्षित है और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है.

DGCA ने शुरू की जांच, उठ रहे गंभीर सवाल

घटना की गंभीरता को देखते हुए DGCA ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया है और आधिकारिक जांच शुरू कर दी है. एविएशन रेगुलेटर की टीम इस बात की बारीकी से पड़ताल कर रही है कि विमान में अचानक क्या तकनीकी खराबी आई और क्या उड़ान भरने से पहले इसके मेंटेनेंस में कोई बड़ी लापरवाही बरती गई थी.

रेडबर्ड एविएशन का खौफनाक ट्रैक रिकॉर्ड

बारामती की यह घटना कोई इत्तेफाक नहीं है, बल्कि एक बेहद डराने वाले पैटर्न का हिस्सा है. अगर रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग एकेडमी के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो आंकड़े रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं. 2021 से लेकर अब तक इस एकेडमी के विमानों के साथ यह सातवीं दुर्घटना या गंभीर घटना है. बार-बार हवा में इंजन बंद होना और विमान का क्रैश होना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है:

  1. 20 सितंबर 2021 (बारामती): Tecnam P2008JC (VT-RBE) विमान एकल लैंडिंग अभ्यास के दौरान नियंत्रण खोने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ.
  2. 19 अक्टूबर 2023 (बारामती): इसी मॉडल के विमान (VT-RBC) का टेकऑफ के तुरंत बाद इंजन फेल हुआ और क्रैश-लैंडिंग हुई.
  3. 22 अक्टूबर 2023 (बारामती): मात्र तीन दिन बाद एक और विमान (VT-RBT) इंजन फेल होने के कारण गोजुबावी गांव के पास क्रैश होकर पलट गया.
  4. अगस्त 2025 (बारामती): टचडाउन के दौरान तकनीकी खराबी के चलते रेडबर्ड के एक ट्रेनर विमान की फिर क्रैश-लैंडिंग हुई.
  5. दिसंबर 2025 (मध्य प्रदेश): सुकतारा में नियंत्रण खोने के बाद Tecnam P-Mentor (VT-RFO) बिजली की तारों से टकराकर बुरी तरह क्रैश हुआ.
  6. फरवरी 2026 (विजयपुरा): कथित तौर पर ‘ईंधन की कमी’ के कारण Cessna 172 (VT-EUC) को खुले मैदान में क्रैश-लैंड करना पड़ा.
  7. 13 मई 2026 (बारामती): और अब फिर से Tecnam P2008JC (VT-RFY) की क्रैश-लैंडिंग.

हाल ही में महाराष्ट्र के बारामती में किस एविएशन एकेडमी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है?
महाराष्ट्र के बारामती में ‘रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग एकेडमी’ (Redbird Flight Training Academy) का एक टू-सीटर ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.

इस ट्रेनिंग विमान को इमरजेंसी लैंडिंग क्यों करानी पड़ी?
विमान में सोलो फ्लाइंग (एकल उड़ान) के दूसरे सर्किट के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण छात्र पायलट को खुले मैदान में फोर्स लैंडिंग करानी पड़ी.

साल 2021 से लेकर अब तक रेडबर्ड एविएशन के विमान कितनी बार हादसों का शिकार हो चुके हैं?
रिकॉर्ड्स के अनुसार, साल 2021 से लेकर 13 मई 2026 तक रेडबर्ड एविएशन के प्रशिक्षण विमानों से जुड़ी कम-से-कम 7 दुर्घटनाएं और गंभीर घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

इस विमान हादसे की जांच कौन सी सरकारी एजेंसी कर रही है?
इस विमान क्रैश लैंडिंग की आधिकारिक जांच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा की जा रही है, जो विमान में आई खराबी के कारणों का पता लगा रही है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top