भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पुणे के अस्पताल के बाहर मिला टाइमर वाला बम, 7 घंटे का...


Last Updated:

Pune Live Bomb Threat: पुणे के हडपसर में एक अस्पताल के बाहर 7 घंटे के टाइमर वाला जिंदा बम मिलने से सनसनी फैल गई. बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर बम को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया और जांच शुरू की.

पुणे: अस्पताल के बाहर मिला टाइमर वाला बम, 7 घंटे का वक्त देख उड़े पुलिस के होशZoom

AI से बनाई सांकेतिक तस्वीर

Pune Bomb Alert: पुणे के हडपसर इलाके में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक अस्पताल के पास जिंदा बम मिला. कामधेनु एस्टेट स्थित इस अस्पताल के बाहर संदिग्ध वस्तु दिखने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. इस बम की सबसे खतरनाक बात यह थी कि इसमें 7 घंटे का टाइमर लगा हुआ था. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और बम निरोधक दस्ता (BDDS) मौके पर पहुंच गया. डॉग स्क्वाड की मदद से पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को टाला जा सके. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत अस्पताल के आसपास के हिस्से को खाली कराया. शुरुआती जांच में पता चला है कि यह एक एक्टिव बम था जिसमें विस्फोटक सामग्री मौजूद थी.

पुलिस को जैसे ही अस्पताल के पास बम होने की खबर मिली, वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए. बम निरोधक दस्ते ने सावधानी बरतते हुए उस संदिग्ध डिवाइस को अपने कब्जे में लिया. इसके बाद इसे अस्पताल से दूर एक सुरक्षित और सुनसान जगह पर ले जाया गया. जांच में सामने आया कि बम में लगा टाइमर एक्टिव था और वह फटने के लिए सेट किया गया था. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर यह बम वहां कैसे पहुंचा. क्राइम ब्रांच की टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी का सुराग मिल सके.

बम निरोधक दस्ते ने टाला बड़ा खतरा?

BDDS की टीम ने मौके पर पहुंचकर बहुत ही सूझबूझ से काम लिया. उन्होंने सबसे पहले बम को डिफ्यूज करने की प्रक्रिया शुरू की और उसे सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया. गनीमत यह रही कि समय रहते इस डिवाइस का पता चल गया, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल पुणे पुलिस और क्राइम ब्रांच मिलकर इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों से शांत रहने की अपील की गई है. अभी तक किसी भी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन जांच तेज कर दी गई है.

About the Author

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपक मुख्य रूप से विज्ञान, राजनीति और भारत के आंतरिक घ…और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top