भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हार्ट अटैक से कलाकार अनिल सिकदार का निधन




बड़की सरिया| सरिया प्रखंड के उरों निवासी झारखंड कला जगत के प्रसिद्ध कलाकार अनिल सिकदार का हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। बताया जाता है कि वे अपने निजी कार्य से पैतृक गांव उरों आए हुए थे। इसी दौरान नावाडीह पंचायत भवन के समीप उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह उनके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की। ज्ञात हो कि स्वर्गीय अनिल सिकदार झारखंड के चर्चित कलाकार थे और उन्होंने सैकड़ों धारावाहिकों में अभिनय किया था। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। इस दुखद घटना पर दयानिधि सिंह, बैजनाथ सिंह, झुन्नू सिंह, बसंत स्वर्णकार, कमेश्वर यादव समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top