भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

11 मोबाइल, 13 सिम और 5 बाइक के साथ ठगी करते रंगेहाथ...




भास्कर न्यूज । गिरिडीह गिरिडीह साइबर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 शातिर साइबर अपराधियों को बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बसनबारी कोलहरिया जंगल से गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया। इसकी जानकारी डॉ. विमल कुमार ने पपरवाटांड़ स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि 12 मई को प्रतिविंब पोर्टल के माध्यम से गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल क्षेत्र में कुछ लोग मोबाइल के जरिए आम लोगों से साइबर ठगी कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद साईबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में एक छापेमारी दल गठित किया गया। टीम ने जंगल में छापेमारी कर 6 आरोपियों को साइबर अपराध करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड और 5 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी ऐप और लिंक भेजकर महानगर गैस बिल अपडेट, ई-चालान चेक जैसे नामों का इस्तेमाल कर लोगों को ठगते थे।एसपी ने बताया कि आरोपी कृष्णा कुमार मंडल पहले भी साइबर अपराध के मामले में वर्ष 2023 में जेल जा चुका है। वहीं महेंद्र कुमार मंडल दिल्ली के सफदरजंग थाना क्षेत्र में भी साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुका है। एसपी ने कहा कि गिरिडीह को साइबर अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और जंगल, पहाड़ व दुर्गम इलाकों में छापेमारी जारी रहेगी। छापेमारी दल में साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, पुलिस अवर निरीक्षक गुंजन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक संजय मुखियार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top