भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बारिश से बरगद का पेड़ गिरा किशोर बारजो का मकान ध्वस्त




नोवामुंडी| बारिश के कारण मंगलवार देर रात लखनसाई गांव में बरगद का पेड़ गिरने से किशोर बारजो का मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। किशोर बारजो ने बताया कि घटना के समय वह पत्नी सोमवारी बारजो,सुनीता बारजो की डेढ़ साल की दूधमुंही बेटी आयुषी बारजो और बड़ी बेटी जानो के साथ कमरे में सो रहे थे। रात करीब 2 बजे अचानक मकान पर कुछ गिरने की तेज आवाज आई। जागकर देखा तो बरगद का पेड़ मकान पर गिरा हुआ था। शोर सुनकर आसपास के लोग तुरंत जमा हो गए। उन्होंने ने बताया कि गनीमत रही कि पेड़ पहले पास के कटहल के पेड़ से टकराया, फिर मकान पर गिरा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top